Move to Jagran APP

अंबाला में गर्भवती मिली कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्‍या पहुंची 48

अंबाला में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। संक्रमित गर्भवती महिला है। उसे आर्मी अस्पताल में आइसोलेट किया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 09:43 AM (IST)
अंबाला में गर्भवती मिली कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्‍या पहुंची 48
अंबाला में गर्भवती मिली कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्‍या पहुंची 48

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला कैंट में एक गर्भवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। उसे आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने महिला के संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन कर दिया है। साथ ही नमूने लेने काम भी शुरू कर दिया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 48 हो चुकी है। इसमें 40 मरीज स्वस्थ्य होने बाद घर भेज दिया है।

loksabha election banner

मंगलवार को अंबाला छावनी में चार और शहर में एक केस पॉजिटिव मिला था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के संपर्क में आने वालों के नमूने भी लिए। वहीं पॉजिटिव आने वालों की हिस्ट्री का पता किया। वहीं गुरुवार को छावनी में गर्भवती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सेना की मेडिकल टीम सक्रिय हो गई है। महिला पंजाब से डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। इसी दिन महिला का नमूना लिया। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। महिला को आर्मी अस्पताल में ही आइसोलेट किया गया है।

मोबाइल हेल्थ टीम का स्क्रीनिंग कार्य जारी

जिले में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल हेल्थ टीम जगह-जगह लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। गुरुवार को 10 मोबाइल हेल्थ टीमों ने घरों का सर्वे कर लोगों की स्क्रीनिंग की। मोबाइल हेल्थ टीम अभी तक करीब साढ़े चार लाख लोगों की स्क्रीनिंग कर चुकी है।

5402 आशंकितों के नमूने लिए 

जिले में अभी तक 5402 आशंकित मरीजों के नमूने लिए गए हैं। इसमें 5141 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। वहीं लैब से 212 मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है, जो शुक्रवार तक मिलेगी।

अंबाला क्वारंटाइन किए गए 10 एनआरआइ को भेजा गया घर

जिले में विदेश से आने वाले लोगों को सात दिन क्वारंटाइन में रखा जाएगा। वहीं सात दिन होम क्वारंटाइन में रखा जाएगा। गुरुवार को करीब 10 विदेशियों को घर भेज दिया है। जबकि पिछले दो-तीन दिनों में 30 एनआरआइ को भी घर भेजा जा चुके हैं। कोरोना महामारी में स्वास्थ्य विभाग विदेश से लौटे लोगों को क्वारंटाइन में रखता है। मार्च में स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटे करीब 1205 लोगों को 21 दिन तक क्वारंटाइन में रखा था। वहीं हाल ही में जिले में करीब 40 विदेशी आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने इन विदेशियों को गुलमोहर होटल, बत्र होटल और सौपती प्लाजा में 21 दिनों के लिए क्वारइंटाइन किया था। इधर, शासन की नई गाइडलाइन के बाद सात दिन पूरे होने वाली सभी विदेश से लौटे लोगों को घर भेज दिया गया है। इस संबंध में चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील हरि ने बताया कि मुख्यालय से क्वारंटाइन की नई गाइडलाइन मिली है। अब विदेश से लौट लोगों को सात दिन ही क्वारंटाइन में रखा जाएगा। वहीं सात दिन होम क्वारंटाइन रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Live Panipat Coronavirus Update पानीपत के बापौली का लैब टेक्निशियन कोरोना पॉजिटिव, अब तक 60 संक्रमित

यह भी पढ़ें: कैथल से बड़ी खबर, तीन महिलाएं और दो बच्‍चे कोरोना पॉजिटिव

यह भी पढ़ें: इस शहर में टूटे Lockdown के सारे नियम, सैंकड़ों की भीड़ को सांसद ने किया संबोधित

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.