हरियाणा में DSP किस ग्रुप के अधिकारी? पुलिस के नियमों पर उठे सवाल, HCS के फाइनल रिजल्ट में 8 पदों पर हुआ है चयन
हरियाणा में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) ग्रुप ए या ग्रुप बी के अधिकारी हैं, यह हरियाणा पुलिस सेवा नियमावली, 2002 में स्पष्ट नहीं है।
-1792245682041_m.webp)
हरियाणा में DSP किस ग्रुप के अधिकारी? फाइल फोटो
HighLights
डीएसपी पद की ग्रुप स्थिति पर नियमावली में अस्पष्टता।
एचसीएस परीक्षा परिणाम के बाद मुद्दा हाईकोर्ट में।
अधिवक्ता हेमंत कुमार ने स्पष्टीकरण की मांग की।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) ग्रुप ए के अधिकारी हैं या फिर ग्रुप बी के, यह हरियाणा पुलिस सेवा नियमावली, 2002 में स्पष्ट नहीं हैं। एचसीएस परीक्षा के घोषित परिणाम में डीएसपी के आठ पदों का मामला उठाते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता और प्रशासनिक मामलों के जानकार हेमंत कुमार ने स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हरियाणा सिविल सेवा कार्यकारी शाखा के 24 पदों और सहायक सेवाओं के 78 पदों का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है।
हेमंत कुमार ने बताया एचपीएससी द्वारा इसी वर्ष जनवरी में एचसीएस और अलाइड परीक्षा संबंधी जारी विज्ञापन में स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया था कि एचसीएस कार्यकारी शाखा के 24 पद ग्रुप - ए अर्थात क्लास वन वर्ग के हैं जबकि शेष सभी सेवा (अलाइड सर्विसेज ) के पद ग्रुप- बी अर्थात क्लास टू वर्ग के हैं।
एसचीएस अधिकारी ग्रुप ए या ग्रुप बी वर्ग के होंगे?
इन्हीं अन्य पदों में गृह (पुलिस) विभाग में डीएसपी के आठ पद भी शामिल हैं, जो हरियाणा पुलिस सर्विस (एचपीएएस ) कैडर सेवा होती है।
हालांकि, 2002 हरियाणा पुलिस नियमों में यह तो स्पष्ट है कि इस सेवा के पदों के लिए राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति की जाएगी, लेकिन क्या एसचीएस अधिकारी ग्रुप ए या ग्रुप बी वर्ग के होंगे।
इस बारे में इन नियमों में कोई उल्लेख नहीं है, जिसके चलते असमंजस बरकरार है। इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 24 को HCS कैडर, 8 DSP और 27 ETO... किसको मिला कौनसा पद? हरियाणा लोक सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी; देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें- HPSC ने जारी किया हरियाणा लोक सेवा का फाइनल रिजल्ट, 101 अधिकारी हुए चयनित; टॉपर अभिषेक सरोहा को मिला HCS कैडर
