विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिर कहां गायब हो गई गुरमीत की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 12:42 PM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 03:26 PM (IST)

बड़ा सवाल है कि डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीेम की गोद ली बेटी हनीप्रीत आखिर कहां गायब हो ...और पढ़ें

आखिर कहां गायब हो गई गुरमीत की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत
आखिर कहां गायब हो गई गुरमीत की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत

जेएनएन, चंडीगढ़। डेरा प्रमुख राम रहीम सिंह की गोद ली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है, लेकिन बड़ा सवाल है कि वह अाखिर कहां है। कोर्ट में पेशी से लेकर जेल जाने तक के सफर में साथ-साथ रहने वाली हनीप्रीत अब कहीं नजर नहीं आ रही। वह गुरमीत राम रहीम की बेहद करीबी होने के कारण उसकी राजदार है। वह उसके हर तरह के कामों में भी साझीदार रही है। हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज है। उस पर कोर्ट में दोषी करार दिए जाने के बाद गुरमीत को भगाने की साजिश रचने का आरोप है।

डेरा प्रमुख ने सुनारिया जेल में मुलाकात के लिए जिन छह लोगों के नामों की सूची दी है, उसमें हनीप्रीत का नाम शामिल नहीं होना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। पहले बताया गया था कि गुरमीत राम रहीम ने मुलाकात के लिए जिन लोगों के नाम दिए हैं उनमें हनीप्रीत का नाम भी है। लेकिन, बाद में पता चला कि इस सूची में गुरमीत ने अपनी मां, पत्‍नी, दो बेटियों, बेटे और डेरा में उसकी करीबी विपश्‍पना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

28 अगस्‍त को गुरमीत राम रहीम जेल गया था और उसी दिन रात 10 बजे के बाद से हनीप्रीत का कुछ पता नहीं है। उसके न तो फतेहाबाद होने की सूचना है और न ही सिरसा डेरे में रहने की कोई खबर है। सिर्फ संभावनाओं पर हनीप्रीत की मौजूदगी का अंदाजा लगाया जा रहा है।

हनीप्रीत अभी तक मीडिया के सामने भी नहीं आई है। बताया जाता है कि उसका नाम यदि डेरा प्रमुख से मिलने वाले लोगों की सूची में शामिल होता तो वह सुनारिया जेल जरूर आती। ऐसे में संभावना जताई जा रही कि अगले कई दिनों तक वह डेरा प्रमुख से भी नहीं मिलने वाली है।

सूत्रों का कहना है कि हनीप्रीत मीडिया व पुलिस से बचने के लिए खुद ही गायब हो गई, लेकिन कुछ लोग यह भी कह रहे कि पुलिस ने उसे 28 अगस्त की रात से ही हिरासत में ले लिया था। ऐसा न केवल डेरा प्रमुख के बारे में तमाम जानकारियां जुटाने के लिए किया गया, बल्कि उसकी तह तक पहुंचने के लिए हनीप्रीत का सहयोग जरूरी था। अगर ऐसा नहीं है तो हरियाणा पुलिस ने भी अभी तक हनीप्रीत के बारे में कोई जानकारी जुटाने की कोशिश नहीं की।

यह भी पढ़ें: अंधभक्ति: गुरमीत राम रहीम का बनाया 100 ग्राम गुड़ बिकता था सवा लाख में

इस तरह से गायब हुई हनीप्रीत

- हनीप्रीत सीबीआइ कोर्ट पंचकूला में डेरा प्रमुख के साथ गई थी। वहां से हेलीकाप्टर में सुनारिया जेल तक आई। रेस्ट हाउस में करीब दो घंटे रुकने के बाद जब जेल में डेरा प्रमुख के साथ रहने की जिद करने लगी तो उसे बाहर कर दिया गया। कुछ देर बाद रात दस बजे सफेद रंग की एक कार आई और हनीप्रीत उसमें बैठकर चली गई।
- हनीप्रीत के सुनारिया जेल कैंपस से निकलने के बाद रोहतक के आर्य नगर में ही किसी डेरा प्रेमी संजय चावला के घर रुकने की बात भी सामने आई।
- अगली सुबह वह परिवार भी घर से गायब मिला। आर्य नगर में इस रात संजय चावला के घर देर रात दो गाडिय़ां आई थी। उसके बाद से हनीप्रीत का कुछ पता नहीं है।

यह भी पढ़ें: बाबा के नापाक खेल, डेरे में साध्वियाें से दुष्कर्म को कहा जाता था 'माफी