विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कल का मौसम: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आधी रात के बाद अचानक बदलेगा वेदर; कल-परसों बारिश की चेतावनी

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:16 PM (IST)

हरियाणा में मौसम विभाग ने फिर बारिश की आशंका जताई है, जिससे पहले से भीगी धान की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं।

हरियाणा में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर संकट।

हरियाणा में फिर बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर संकट।

HighLights

  1. हरियाणा में फिर बारिश की आशंका, किसान चिंतित।

  2. पहले से भीगी धान की फसल को नुकसान का डर।

  3. कृषि विभाग ने किसानों को सुरक्षित फसल रखने की सलाह दी।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में बीते दिनों हुई वर्षा से भीगी धान की फसल अभी सूखी भी नहीं है कि मौसम विभाग ने फिर मौसम खराब होने की आशंका जताई है। मंगलवार को पूरा दिन धूप खिली रही। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार और वीरवार को वर्षा होने के आसार हैं।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 2म0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान गिरने से मौसम सुहावना रहा। सड़कों, पार्कों और बाजारों में रौनक रही। लोगों ने धूप में कपड़े और अनाज सुखाए। बारिश की आशंका से हरियाणा के किसान चिंतित हैं।

कल और परसों होगी बारिश

मौसम विभाग की जारी चेतावनी के अनुसार, कल यानी बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना है। 14 अक्टूबर को भी कई इलाके में वर्षा का अनुमान है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

वहीं, मौसम विभाग की चेतावनी को देखकर किसान परेशान हो गए हैं क्योंकि अनाज मंडियों में धान की आवक चरम पर है। गत दिनों हुई बारिश से खुले में रखी हजारों क्विंटल धान भीग गई थी। एक तरफ जहां किसान और आढ़ती उसे सुखाने में जुटे हैं तो वहीं दूसरी तरफ फिर से बारिश की चेतावनी से फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है।

यह भी पढ़ें- बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम? IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

कृषि विभाग ने किसानों को दी सलाह

बता दें कि कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए कटी फसल जल्द सुरक्षित स्थान पर रखें और मंडी ले जाने से पहले नमी की जांच कराएं।

यह भी पढ़ें- धान की अधिक पैदावार से किसानों की फजीहत! MSP से कम दाम नमी और खरीद की लिमिट से किसान परेशान; स्टोरेज को लेकर चिंता

यह भी पढ़ें- यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश के आसार, रात में गुलाबी ठंड का होगा अहसास