विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम? पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश के आसार, रात में गुलाबी ठंड का होगा अहसास

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:12 PM (IST)

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 14-16 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है, जिसके बाद मौसम शुष्क रहेगा और रात में हल्की ठंड महसूस होगी।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से हल्की बारिश संभव।

  2. पश्चिमी यूपी में 14-16 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश का अनुमान।

  3. पूर्वी यूपी में बारिश के बाद रात में गुलाबी ठंड का अहसास।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज जारी ताजा अपडेट के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मौसम में भी आगामी दिनों में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, निचले और मध्यम ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है। इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसम

14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, 15 अक्टूबर को क्षेत्र में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है, लेकिन बारिश होने के आसार बेहद कम हैं।

पूर्वी यूपी में ऐसा रहेगा मौसम

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 16 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान है। हालांकि रात में गुलाबी ठंड का अहसास हो सकता है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 से 15 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 16 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश की संभावना है, जिसके बाद 17 से 19 अक्टूबर तक मौसम फिर से शुष्क रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- 308 नहीं... अब 250 पहियों के सहारे मंजिल की ओर बढ़ रहा 'महाट्रक', आखिर क्यों निकाले गए 58 पहिये?