पंचकूला में आवारा कुत्तों का आतंक, GYM के लिए निकली युवती पर तीन खूंखार कुत्तों ने किया हमला; बुरी तरह नोचा
पंचकूला के सेक्टर-11 में जिम जा रही 20 वर्षीय युवती पर तीन आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
-1795426918336_m.webp)
पंचकूला सेक्टर-11 में आवारा कुत्तों का आतंक युवती पर हमला।
HighLights
20 वर्षीय युवती पर तीन आवारा कुत्तों का हमला
सेक्टर-11 पंचकूला में सुबह जिम जाते समय घटना
परिजन अस्पताल ले गए, आवारा कुत्तों पर उठे सवाल
जागरण संवाददाता, पंचकूला। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे सेक्टर-11 में जिम के लिए निकली 20 वर्षीय सौम्या नाम की युवती पर तीन खूंखार कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने युवती को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-11 में तीन आक्रामक कुत्तों ने युवती को अपना निशाना बनाया। हमले के दौरान युवती खुद को बचाने के लिए संघर्ष करती रही। बता दें कि इन आवारा कुत्तों की देखभाल कथित तौर पर एक कर्नल द्वारा की जाती है।
आसपास से गुजर रहे लोगों ने नहीं की मदद
हैरानी की बात यह रही कि आसपास से गुजर रहे लोग घटना को देखते रहे, लेकिन युवती की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। कुत्तों के हमले से बचने के लिए युवती ने किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचकर जान बचाई। उसकी हालत देखकर परिजन तुरंत उसे सिविल अस्पताल सेक्टर-6 लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया।
युवती की मां ममता धीमान ने दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान बताया कि सेक्टर- 11 में आवारा कुत्तों से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। यह कुत्ते जब किसी राहगीर को देखते हैं तो भौंकने लगते हैं और काटने को दौड़ते हैं। ममता धीमान ने कहा कि पहले भी कई बार ये कुत्ते हमले का प्रयास कर चुके हैं और इस वजह से कई लोगों ने आने-जाने का अपना रास्त तक बदल लिया था।
इस घटना के बाद जब वो शिकायत करने करनल के घर गईं तो उन्होंने माफी मांग ली। हालांकि, आवारा कुत्तों के हमले में उनकी बेटी को गहरी चोट आई है, जिसके वजह से वो और उनका परिवार काफी परेशान है।
सेक्टर-11 के कर्नल के घर में रहते हैं हमलावर कुत्ते, कर्नल ही करते हैं देखभाल और पालन-पोषण। अब सवाल यह है कि घर में पाले जा रहे इन कुत्तों के हमले की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?
यह भी पढ़ें- डॉग लवर्स ध्यान दें! कुत्ता पालने से पहले जान लें प्रशासन के ये सख्त नियम, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।