डेरा प्रकरण पर केंद्र की रही पैनी निगाह, राजनाथ ने दिया पीएम मोदी को अपडेट
डेरा प्रमुख की पेशी के घटनाक्रम पर हरियाणा और पंजाब सरकार के साथ ही केंद्र सरकार की भी पैनी नजर थी। केंद्रीय गृह मंत्री ने मामले को लेकर पीएम मोदी को ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। पिछले चुनाव में अच्छा खासा दखल रखने वाले डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पेशी पर केंद्र की पूरी निगाह रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद केंद्रीय गृह मंत्रालय से पूरी रिपोर्ट हासिल करते रहे। प्रधानमंत्री के निर्देश पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से दो बार बातचीत कर डेरा मुखी की पेशी के बारे में जानकारी हासिल की।
पहली बार पेशी को लेकर पैदा हुए तनाव के बारे में अपडेट लिया तो दूसरी बार हिंसा के बाद की जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने दावा किया कि स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनाथ सिंह को पूरा अपडेट दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें: जज का फैसला सुनते ही कोर्ट रूम में रोने लगे डेरा प्रमुख के परिवार के सदस्य और समर्थक
हरियाणा और पंजाब दोनों राज्य राजनीतिक रूप से संवेदनशील हैं। आगजनी के बाद राज्य भर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। डेरा प्रमुख के काफिले में सैकड़ों गाडिय़ां थी, जबकि अनुमति सिर्फ दो गाडिय़ों की मिली हुई है।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों को केंद्र से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने राम रहीम के समर्थकों से भी शांति की अपील की।
इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) ने पंजाब एवं हरियाणा समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया था। आइबी को हिसंक झड़पों की आशंका थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।