विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में होगा देश में रावण के सबसे ऊंचे पुतले का दहन, 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद; सड़कों पर अभी से जाम

Published: Tue, 20 Oct 2026 01:45 PM (IST)

पंचकूला में देश के सबसे ऊंचे 211 फीट रावण के पुतले के दहन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें 50,000 ...और पढ़ें

HighLights

  1. पंचकूला में देश का सबसे ऊंचा रावण दहन।

  2. 211 फीट ऊंचे पुतले के लिए 50 हजार की भीड़।

  3. ड्रोन शो, लेजर लाइट और विशेष ट्रैफिक प्लान।

अंकेश ठाकुर, पंचकूला। दशहरे को लेकर पंचकूला में तैयारियां जोरों पर हैं। देश के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन पंचकूला में होगा। 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है और जिसके चलते दोपहर से ही सड़कों पर ट्रैफिक रश बढ़ गया है। जाम की स्थिति बनी है। पुलिस व्यवस्था संभालने में जुटी है। 

शालीमार ग्राउंड में 211 फीट ऊंचे पुतले के दहन की तैयारियां चल रही हैं। सिर्फ पंचकूला-चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल तक से लोग इसे देखने आएंगे। 

सुरक्षा और भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। शालीमार ग्राउंड तक आने वाली सड़कों और पंचकूला के एंट्री प्वॉइंट पर काफी ट्रैफिक देखा जा रहा  है। ट्रैफिक पुलिस ने दशहरे वाले दिन के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

यह भी पढ़ें- 58 फीट का मुकुट और 25 फीट का चेहरा, आज से पंचकूला में देश के सबसे ऊंचे रावण के पुतले संग ले सकेंगे सेल्फी

ड्रोन शो और लेजर लाइट होगी खास

इस बार पुतला दहन ही नहीं, बल्कि शाम को ड्रोन शो और लेजर लाइट शो भी आकर्षण का केंद्र होगा। राम-रावण युद्ध की झांकी और आतिशबाजी भी की जाएगी। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष शाम 5:30 बजे शालीमार ग्राउंड में आयोजित दशहरा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें- पंचकूला में दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, 625 जवान सुरक्षा में तैनात; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

एंट्री और एग्जिट प्वाॅइंट पर बाउंसर तैनात

770

शालीमार ग्राउंड के सभी एंट्री व एग्जिट प्वाॅइंट पर 100 से ज्यादा बाउंसरों को तैनात किया गया है। इनमें 20 महिला बाउंसर भी शामिल हैं। बाउंसरों को खास हिदायत दी गई है कि किसी भी परिस्थिति में अपनी जगह से न हटें। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस कर्मियों के अलावा प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में आज शाम ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, दशहरा उत्सव के चलते जान लें कहां क्या रहेगी व्यवस्था