पंचकूला में सरकारी स्कूल के खिलाफ FIR, पहली कक्षा की बच्ची से मारपीट मामले में लापरवाही आई सामने
पंचकूला के संस्कृति स्कूल में केजी की बच्ची से मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्कूल प्रबंधन ...और पढ़ें

पुलिस की प्राथमिक जांच में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई।
HighLights
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही।
स्टाफ की जिम्मेदारी की भी जांच की जा रही।
जेजे एक्ट और बीएनएस धाराओं के तहत केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित संस्कृति स्कूल में केजी कक्षा की मासूम बच्ची के साथ तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
स्कूल प्रबंधन पर जुवेनाइल जस्टिस (जेजे) एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह ने मामले में कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।
इसी आधार पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच में स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा और उनकी निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी संभालने वाले शिक्षक और कर्मचारी कहां थे और बच्ची के साथ मारपीट होने के दौरान समय रहते हस्तक्षेप क्यों नहीं किया गया।
मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका, सुरक्षा इंतजामों और घटना के समय मौजूद स्टाफ की जिम्मेदारी की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।