विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला: KG की मासूम के लिए उमड़ा प्यार, देशभर से आ रहे ढेरों तोहफे; बच्ची से मिलने के लिए सिफारिशें लगवा रहे लोग

By Mohit PandeyEdited By: Prince Sharma
Published: Wed, 04 Nov 2026 12:12 PM (IST)

पंचकूला के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र के हमले में घायल केजी की बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

पंचकूला में तीसरी क्लास की बच्ची को अस्पताल से मिली छुट्टी (फाइल फोटो)

पंचकूला में तीसरी क्लास की बच्ची को अस्पताल से मिली छुट्टी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. घायल केजी बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिली

  2. बच्ची के चेहरे पर अब मुस्कान लौट रही है

  3. देशभर से बच्ची को खिलौने और उपहार मिल रहे हैं

मोहित पांडेय, चंडीगढ़। पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र के हमले में घायल केजी की बच्ची को बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

बच्ची के चेहरे पर अब धीरे-धीरे उसके चेहरे पर मुस्कान भी लौटने लगी है। वहीं, पीजीआइ के प्राइवेट वार्ड में भर्ती इस बच्ची के लिए अस्पताल का कमरा किसी किंडरगार्टन से कम नहीं रह गया है।

देशभर से खिलौने और उपहार भेज रहे लोग

देशभर से लोग उसके लिए खिलौने और उपहार भेज रहा है। बच्ची के लिए लोगों का प्यार इस कदर उमड़ रहा है कि दूर-दराज के राज्यों से भी उपहार पहुंच रहे हैं।

एक व्यक्ति ने केरल से उसके लिए खास तौर पर गिफ्ट भेजा है। अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में बच्ची के लिए खिलौने पहुंच रहे हैं। अनजान लोग भी उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

कई लोग बच्ची से मिलने की इच्छा जता रहे हैं और इसके लिए सिफारिशें तक करवा रहे हैं, लेकिन उसकी सुरक्षा और मानसिक स्थिति को देखते हुए अस्पताल में माता-पिता के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही। बच्ची के पिता के लिए बेटी की सेहत में सुधार राहत की बात जरूर है, लेकिन उसका डर उन्हें लगातार परेशान कर रहा है।

घटना का खौफ अभी भी: पिता

पिता के मुताबिक, बेटी के मन में अभी भी उस घटना का खौफ बैठा हुआ है। जब उस कमरे में अकेली होती है तो घबराने लगती है। कई बार अचानक चौंक भी जाती है।

परिवार लगातार उसके साथ समय बिता रहा है, ताकि उसे सुरक्षित होने का एहसास दिलाया जा सके। हालांकि, अब उसकी स्थिति में पहले से सुधार है। पिता बताते हैं कि बेटी धीरे-धीरे हंसने लगी है।

उसके चेहरे पर लौटती मुस्कान परिवार के लिए सबसे बड़ी राहत है। माता-पिता की कोशिश है कि बच्ची पर किसी तरह का दबाव न पड़े और उस धीरे-धीरे सामान्य माहौल में लौट सके।

यह भी पढ़ें- कौन हैं आप विधायक अमनदीप कौर? जिनके घर ED ने की छापामारी; सरकारी जमीन और फर्जी इंतकाल से जुड़ा है मामला

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर भी कीर्ति को नहीं मिले तीन करोड़ रुपये, CM सैनी तक पहुंची शिकायत; अफसरों के छूटे पसीने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।