विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब पश्चिमी आस्ट्रेलिया की अनाज भंडारण तकनीक अपनाएगा हरियाणा

By Ankit KumarEdited By:
Published: Wed, 07 Jun 2017 08:35 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jun 2017 09:08 PM (IST)

कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के नेतृत्व में आस्ट्रेलिया पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुराडक कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल का आस्ट्रेलिया पहुंचने पर स्वागत किया गया।

अब पश्चिमी आस्ट्रेलिया की अनाज भंडारण तकनीक अपनाएगा हरियाणा
अब पश्चिमी आस्ट्रेलिया की अनाज भंडारण तकनीक अपनाएगा हरियाणा

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के नेतृत्व में आस्ट्रेलिया पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अन्न भंडारण के मुद्दे पर आस्ट्रेलिया के पश्चिमी प्रांत की कृषि मंत्री अलाहन मैक टायरमैन से मुलाकात की। पर्थ में हुई इस बैठक के दौरान हरियाणा और पश्चिमी आस्ट्रेलिया के बीच खाद्य संरक्षण और सुरक्षा पर मिलकर काम करने पर सहमति बनी।

भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक टेकचंद शर्मा, मूलचंद शर्मा और पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा समेत करीब 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का आस्ट्रेलिया पहुंचने पर स्वागत किया गया। पहले दिन हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने मुराडक कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया। अलाहन मैक टायरमैन से चर्चा के दौरान दोनो राज्यों ने कृषि के क्षेत्र मे अनुभवों को साझा किया।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने लड़‍कियों के मुद्दे और रोहतक रेप केस पर सरकार को घेरा

धनखड़ ने बताया कि हरियाणा की तरह पश्चिमी आस्ट्रेलिया प्रांत गेहूं उत्पादन में अग्रणी है। आस्ट्रेलिया यहां से अधिकतम गेहूं का निर्यात करता है। चूंकि वहां का उत्पादन अधिक है और इसलिए बल्क हैंडलिंग और भंडारण में आस्ट्रेलिया का यह हिस्सा काफी पारंगत हैं। हरियाणा भी हर साल 65 से 75 लाख टन गेहूं केंद्रीय पूल मे देता है।

प्रतिनिधिमंडल ने आस्ट्रेलिया में गेहूं की खरीद और उसके सुरक्षित भंडारण की जानकारी हासिल की। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा बल्क हैंडलिंग के लिए आस्ट्रेलियन तकनीक को अपना सकता है। धनखड़ और बराला ने टायरमैन को श्रीमद्भगवत गीता भेंट की। मुरडाक विश्व विद्यालय प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में दोपहर के भोज का आयोजन किया था।

यह भी पढ़ें: सात विवि के पीजी कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका