Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यमुना में नहाकर दिखाएं', अब नायब सैनी ने केजरीवाल को दिया एक और चैलेंज; एक सप्ताह से दिल्ली में डटे हैं सीएम

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 07:50 AM (IST)

    Yamuna Water Controversy हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को यमुना के पानी में नहाने की चुनौती दी है। सैनी ने कहा कि वह सोनीपत बॉर्डर पर पल्ला घाट पर यमुना के पानी में नहाने को तैयार हैं और केजरीवाल वजीराबाद घाट पर यमुना के पानी में नहाकर दिखाएं।

    Hero Image
    सीएम सैनी ने केजरीवाल को दी यमुना के पानी में नहाने की चुनौती (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने वीआईपी तामझाम से दूर रहकर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की ताकत बन रहे हैं। सिर पर यमुना के पानी से भरा मटका रखकर उन्होंने जहां दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यमुना का पानी पीने की दोबारा चुनौती दे दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं उन्हें कह दिया है कि मैं सोनीपत बॉर्डर पर पल्ला घाट पर यमुना के पानी में नहाने को तैयार हूं और अरविंद केजरीवाल वजीराबाद घाट पर यमुना के पानी में नहाकर दिखाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दिल्ली के लोगों को गारंटी दी कि इस चुनाव के बाद वे यमुना का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएंगे।

    एक सप्ताह से दिल्ली में डटे हैं सीएम सैनी

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा के प्रमुख चेहरे के रूप में प्रचार कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से वह दिल्ली में डटे हैं। भाजपा ने हरियाणा के नेताओं को तीन दर्जन से ज्यादा विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।

    भाजपा उम्मीदवार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए नायब सिंह सैनी की मांग कर रहे हैं। नायब सिंह ने सिर पर लाल रंग का साफा बांधा है और टोंटी लगे मिट्टी के मटके में यमुना का पानी साथ लेकर चल रहे हैं।

    जनसभाओं में वह यह मटका अपने सिर पर रखते हैं और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा वहां के लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं करा पाने के आरोप लगाते हैं।

    प्रचार में सीएम सैनी के साथ नहीं सिक्योरिटी

    नायब सैनी के साथ उनकी सिक्योरिटी भी नहीं है। सादी वर्दी में जो लोग हैं, वे जनसभाओं में काफी दूर रहते हैं, ताकि दिल्ली के लोग उनके साथ बातचीत कर सकें, फोटो खिंचवा सकें और महिलाएं सेल्फी ले सकें।

    नायब सैनी ने रविवार को दिल्ली के जंगपुरा में कहा कि दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर पर पल्ला घाट के ऊपर मैंने यमुना का पानी पिया। अब मैं वहां नहाने को भी तैयार हूं। मैंने वजीराबाद में अरविंद केजरीवाल से यमुना का पानी पीने का अनुरोध किया था, लेकिन वे पीछे हट गए।

    पल्ला घाट पर दिल्ली की सीएम आतिशी भी नहीं आईं। अब वजीराबाद में केजरीवाल दिल्ली के लोगों को नहाकर दिखाएं और बताएं कि हरियाणा की ओर से आ रहा साफी पानी दिल्ली में आकर ही खराब हो रहा है, जिसे ठीक करने की दिशा में आप-दा सरकार ने आज तक कुछ नहीं किया।

    यह भी पढ़ें- सिर पर यमुना का पानी, बैलगाड़ी में सफर; दिल्ली की चुनावी तस्वीर बदलने में जी-जान से जुटे CM सैनी

    पानी में जहर मिलाने के आरोपों पर घेर रहे हैं सैनी

    यमुना के जल में जहर मिलाने के आरोपों पर नायब सिंह सैनी जिस तरह से आम आदमी पार्टी को घेर रहे हैं, उस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के लोग देशभक्त, धर्मपरायण हैं।

    यहां लोग पशु-पक्षियों तक को पानी पिलाते हैं, कभी उनको नुकसान नहीं पहुंचाते। आप-दा (आम आदमी पार्टी) वाले कह रहे हैं कि हरियाणा वाले दिल्ली के पानी में जहर मिला रहे हैं। यह केवल हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है।

    यह भी पढ़ें- पल्ला घाट पर यमुना का पानी पीकर वजीराबाद पहुंचे CM नायब, दोनों पानी में दिखाया अंतर; केजरीवाल पर साधा निशाना