यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरियाणा कांग्रेस में संगठन चुनाव की हलचल तेज, बदलाव की अटकलें
हरियाणा कांग्रेस में संगठन चुनाव की हलचल तेज हो गई है। पार्टी के संगठन में बदलाव के बीच सदस्यता अभियान ...और पढ़ें

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में बदलाव की अटकलों के बीच संगठनात्मक चुनाव की हलचल तेज हसे गई है। पार्टी ने दावा किया है कि आज खत्म हुए सदस्यता अभियान के बाद करीब 12 लाख कार्यकर्ता जुड़े हैैं। इनमें करीब सात लाख सदस्य पुराने हैैं और पांच लाख सदस्य मात्र एक पखवाड़े में बनने का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा की तरह एसएमएस के जरिए यह सदस्य नहीं बनाए गए, बल्कि हर सदस्य ने फार्म भरा और उस पर अपनी फोटो भी चस्पा की है।
हरियाणा कांग्रेस से 12 लाख लोगों के जुड़ने का दावा, पांच लाख नए आैर सात लाख पुराने
हरियाणा कांग्रेस की ओर से 1 मई से 15 मई तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया था। सोमवार को सदस्यता हासिल करने का आखिरी दिन था। चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पूरे दिन सदस्यता अभियान की कापियां जमा कराने वालों की भीड़ लगी रही। शाम पांच बजे के बाद भी नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर सदस्यता के फार्म जमा कराए।
यह भी पढ़ें: मुहब्बत की न थी जुबां और आंखों से हो गई बयां
कांग्रेस के प्रांतीय कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी के अनुसार, सात लाख सदस्य ऐसे हैैं, जिनकी सदस्यता 2011 से 2015 तक रही। इस सदस्यता को इसलिए प्रक्रिया में जोड़ा जा रहा है, क्योंकि इनमें से लाखों लोग 2015 में सदस्यता अभियान अचानक बंद कर दिए जाने पार्टी के सदस्य बने रह गए थे। उस समय संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाने के कारण हाईकमान के निर्देश पर उसे रोक दिया गया था।
बताया जाता है कि उस समय सदस्यता फार्म भर चुके करीब सात लाख सदस्य इस बार पार्टी का सदस्य बनाया गया है। भंडारी ने बताया कि नए सदस्य बनाने का अभियान 1 मई से 15 मई तक चलाया गया, जिसमें पांच लाख का लक्ष्य रखा गया था, जिसके पास हो जाने की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें: हुड्डा से मानेसर भूमि घोटाले में सीबीआइ ने की पूछताछ
उधर, कांग्रेस की इतनी सदस्यता के बाद पार्टी का खजाना लबालब भरने के आसार हैैं। 25 सदस्यों की कापी पर 350 रुपये वसूल किए जाते हैैं। इन 25 प्राथमिक सदस्यों पर दो डेलीगेट बनते हैैं, जिन्हें ब्लाक से लेकर जिला और प्रदेश अध्यक्ष तक के चुनाव में मतदान करने तथा चुनाव लडऩे का अधिकार होता है। अभी तक पार्टी के पास फंड की भारी कमी थी, लेकिन सदस्यता अभियान के बाद इस कमी को दूर महसूस किया जा सकता है। संगठन के चुनाव सितंबर-अक्टूबर में होने हैैं, लेकिन इससे पहले ही हरियाणा कांग्र्रेस में बदलाव की अटकलें चल रही हैैं।