विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Modi Cabinet: संगठन महामंत्री से केंद्रीय मंत्री तक, मोदी के विश्वास के सहारे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए मनोहर लाल

Published: Mon, 10 Jun 2024 03:01 PM (IST)

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ साल 1996 से है। साल 1996 में पीएम ...और पढ़ें

मोदी के विश्वास के सहारे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए मनोहर लाल
मोदी के विश्वास के सहारे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए मनोहर लाल

HighLights

  1. 1996 में पीएम मोदी और मनोहर लाल पार्टी संगठन का काम संभालते थे
  2. अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल एनडीए सरकार कैबिनेट है
  3. सेवा भाव वहीं भूमिका नई- मनोहर लाल

अनुराग अग्रवाल,चंडीगढ़। हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके मनोहर लाल का विधायक बनने से लेकर केंद्रीय मंत्री की कुर्सी तक पहुंचने का सफर विश्वास पर आधारित है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विश्वास के सहारे मनोहर लाल न केवल सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए बल्कि उनके दिए हर टास्क को सफलतापूर्वक पूरा कर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सामने अनुकरणीय उदाहरण पेश किए।

कई बार ऐसे मौके आए जब केंद्रीय मंत्रिमंडल और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी ने मनोहर लाल के कामकाज की तारीफ की।

उनके नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के फैसलों व पारदर्शी शासन व्यवस्था को आदर्श सरकार के रूप में पेश किया। सिर्फ इतना ही नहीं, हरियाणा और इससे दूर के राज्यों में भी पीएम मोदी ने मनोहर लाल की सरकार के निर्णयों को माइल स्टोन (मील का पत्थर) के रूप में पेश किया।

1996 में नरेंद्र मोदी प्रभारी और मनोहर लाल सगंठन महामंत्री का काम संभालते थे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विश्वास का ही नतीजा है कि उन्होंने मनोहर लाल को पहले करनाल से सांसद बनाया और फिर अपने मौजूदा मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों की सूची में आठवें स्थान पर रखकर उनका राजनीतिक कद और मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

मोदी और मनोहर की मित्रता सिर्फ जान-पहचान तक सीमित नहीं है। 1996 में मोदी जब हरियाणा भाजपा के प्रभारी थे, तब मनोहर लाल उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व संभालते थे। दोनों का राज्य के हर कोने में आना-जाना होता था।

उस समय भाजपा स्वयं के बहुमत वाली सरकार बनाने की स्थिति में नहीं थी। भाजपा का इस्तेमाल सिर्फ दूसरे दलों की सरकार बनाने में सहयोग के लिए बैसाखियों के रूप में होता था लेकिन तब मोदी और मनोहर ने अपनी बाकी टीम के सहयोग से इतनी जबरदस्त मेहनत की कि आज उनकी सफलता सिर चढ़कर बोल रही है।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: भीषण गर्मी के प्रकोप से आमजन लाचार, पारा पहुंचा 42 पार; बिजली-पानी का संकट भी मंडराया

सेवा भाव वही, सिर्फ भूमिका नई- मनोहर लाल

हरियाणा के पूर्व सीएम और अब एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होकर अभिभूत हूं। जनसेवा की इस नई भूमिका के लिए संगठन और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।

भाजपा संगठन के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुई जनसेवा की य यात्रा, संगठन एवं पार्टी के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, आशीर्वाद एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से आज इस पड़ाव पर पहुंची है। इस नई यात्रा में सदैव पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करूंगा।

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए का तीसरा कार्यकाल निश्चित तौर पर विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करेगा एवं आने वाला समय भारत की नई उपलब्धियों का साक्षी होगा।

यह भी पढ़ें- Gurugram: मोदी मंत्रिमंडल में राव इंद्रजीत सिंह की हैट्रिक, कुछ ऐसा रहा है हरियाणा के इस नेता का राजनीति सफर