विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निजामुद्दीन से हरियाणा में घुसे 'एटम बम' की खोज मे जुटी पुलिस, तब्‍लीगी मरकज से आए कई लोग

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 01 Apr 2020 08:30 AM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 08:38 AM (IST)

निजामुद्दीन में तब्‍लीगी मरकज में शामिल में हुए काफी लोग हरियाणा में घुस आए हैं। हरियाणा पुलिस इन एटम बम की तलाश में जुट गई है।

निजामुद्दीन से हरियाणा में घुसे 'एटम बम' की खोज मे जुटी पुलिस, तब्‍लीगी मरकज से आए कई लोग
निजामुद्दीन से हरियाणा में घुसे 'एटम बम' की खोज मे जुटी पुलिस, तब्‍लीगी मरकज से आए कई लोग

चंडीगढ़, जेएनएन। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्‍लीगी मरकज़ में शामिल लोगों में कोरोना के संक्रमण होेने और कई लोगों की मौत से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। दिल्ली के साथ लगता हरियाणा भी इससे अछूता नहीं है। राज्य सरकार के पास ऐसी सूचनाएं आई हैं कि इस मरकज़ में शामिल हुए 18 से 22 लोग हरियाणा के अलग-अलग जिलों में पहुंचे हैं। हरियाणा सरकार ने इन सभी को ढूंढने तथा उन्हें हिरासत में लेकर उनके कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री ने इन लोगों को चलते-फिरते एटम बम की संज्ञा दी है। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।

गृह सचिव से रिपोर्ट तलब, सभी जिलों की पुलिस की गई अलर्ट

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हालांकि इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई, लेकिन बैठक के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने गृह सचिव विजयवद्धर्न को निर्देश दिए कि ऐसे सभी लोगों का पता लगाया जाए, जो मरकज में शामिल होने के बाद हरियाणा में आए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का भी सहयोग लिया जा सकता है। गृह मंत्री अनिल विज ने विभाग के प्रशासनिक सचिव को आदेश दिए हैं कि निजामुद्दीन से हरियाणा में आए लोगों को तुरंत खोजा जाए। इन लोगों के नूंह, नारायणगढ़, गुरुग्राम, यमुनानगर, अंबाला व झज्जर आदि में होने की आशंका है।

इन लोगों के नूंह, झज्जर, अंबाला, नारायणगढ़ और गुरुग्राम में होने की आशंका

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग और गृह विभाग मिलकर काम करेंगे। अगले चौबीस घंटों में इससे जुड़ी पूरी रिपोर्ट विज ने गृह सचिव से तलब की है। इस मरकज में शामिल काफी लाेगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। तेलंगाना में जिन छह लोगों की मौत हुई है, वे भी निजामुद्दीन से ही लौटे थे। ऐसे में चिंता और अधिक बढ़ गई हैं। विज ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि निजामुद्दीन से लौटे लोगों को ढूंढने के बाद उनकी मेडिकल जांच की जाए। सभी की क्वारंटाइन करने को भी कहा गया है।

दूसरी ओर, प्रदेश में विदेश से लौटने वालों का आंकड़ा बढ़कर 13 हजार 529 पहुंच गया है। इनके अलावा 348 ऐसे लोग हैं, जो कोरोना पाजीटिव के संपर्क में आए हैं। कुल 13 हजार 877 लोगों को क्वारंटाइन किया गया। इनमें से 645 अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं। 13 हजार 232 लोग अभी भी सर्विलांस पर हैं। कुल 311 संदिग्ध को सरकार ने अस्पतालों में दाखिल करवाया है। कुल 782 लोगों के सेंपल स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक लिए हैं। इनमें से 541 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 218 सेंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

नहीं कर सकते हर किसी का कोरोना टेस्ट

हरियाणा में कम मामलों से जुड़े सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दो-टूक कहा है कि प्रदेश के हर व्यक्ति का टेस्ट करना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की भी इस तरह की गाइड लाइन नहीं हैं। कोरोना का टेस्ट केवल उन्हीं लोगों का किया जाता है जिनकी विदेश ट्रैवल की हिस्ट्री है। विदेश से आए लोगों के संपर्क में आने वालों का भी टेस्ट किया जाता है। इनमें से भी कोरोना का टेस्ट केवल उन्हीं लोगों का होता है, जिनमें कोरोना के लक्ष्ण मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: मनोहर लाल ने चेताया, कहा- Lockdown में Curfew जैसी सख्ती, जिलों की सीमाएं भी सील

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।