स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे से सराबोर हुआ हरियाणा, समारोहों में दिखा देशभक्ति का जज्बा
हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस समारोहों की धूम है। चारों ओर तिरंगा रंग हर नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हिसार में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह मेें ध्वजारोहण किया।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम है। पूरा राज्य आज देशभक्ति के रंग में रंग गया है। चारों ओर तिरंगा रंग हर नजर आ रहा है। बच्चे, जवान, बुजुर्ग और महिलाएं सभी देशभक्ति के उत्साह से आेतप्रोत हैं। जिला, उपमंडल और खंड स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समरोहों का अायोजन किया गया। मुख्यमंत्री मनोहललाल ने हिसार में आयोजित राज्यस्तरीय समाराेह में राष्ट्र ध्वज फहराया। उन्होंने इस माैके पर लोगों काे विकास और प्रगति का भरोसा दिलाया।
हिसार के महावीर स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ध्वजारोहण किया अौर मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। पुलिस के जवानों, एनसीसी और एनएसएस कैडेटों ने परेड की। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों आैर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
हिसार में परेड का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री मनोहरलाल।
ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य में एकसमान विकास किया है। उनकी सरकार भेदभाव से मुक्त सभी क्षेत्र और वर्ग के लोगों की प्रगति के लक्ष्य से कार्य कर रही है। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी सरकार कृत संकल्प है और इसके लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: इमरान का शपथ ग्रहण: कपिल व गावस्कर का पाक जाने से इन्कार, सिद्धू पर संशय बरकरार
उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी अपने वीर सपूतों की कुर्बािनियों से मिली है। अब हमें इसे कायम ही नहीं रखना है वरन जाति, भेद और लिंग का भेद मिटाकर देश और प्रदेश को नई बुलंदियों पर पुहंचाना है। उन्होंने कहा कि विकास और प्रगति के लिए शांति व सद्भाव बेहद जरूरी है। यह हमारी सबसे बड़ी जरूरत और प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों का भी ब्योरा दिया।
फतेहाबाद में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु।
उधर, फतेहाबाद की नई पुलिस लाइन मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में पुलिस जवानों की टुकड़ी, एनसीसी और एनएसएस के कैडेटों ने मार्च पास्ट किया। समारोह में स्कूलों और कॉलेजाें के विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम पेश किए। कैप्टन अभिमन्यु ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों और सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा दिया।
चरखी दादरी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।
राज्य के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चरखी दादरी में आयोजित समाराेह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया और समाराेह को संबोधित किया। अनिल विज ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों की कुर्बानियों से यह आजादी मिली है और अब देश को बुलंदिेयों पर पंहुचाना हमारा दायित्व है।
राेहतक में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की सलामी लेतीं विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव।
रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव ने ध्वाजारोहण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने परेड की सलामी ली। समारोह में पुलिस जवानों की टुकडि़यों ने मार्च पास्ट किया। एनसीसी और एनएसएस कैडेटों ने परेड की। इनमें एनएनसी की गर्ल्स विंग भी शामिल थी। समाराेह में विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों और लोक कलाकारों ने शानदार कार्यक्रम पेश किए।
यह भी पढ़ें: फूट गया रेफरेंडम 2020 का गुब्बारा, खूनी खेल की तैयारी यूं खुद पर पड़ी भारी
राेहतक में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड करतीं एनसीसी की छात्राएं।
पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समरोह का अायोजन किया गया। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने ध्वजारोहण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। यहां भी समारोह में पुलिस जवानों, एनसीसी और एनएसएस कैडेटों ने परेड की। विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों और लोक कलाकारों ने शानदार कार्यक्रम पेश किए।
पानीपत में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण्ा करते राज्यमंत्री कृष्ण बेदी।
सिरसा, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, जींद, भिवानी, कुरुक्षेत्र व करनाल सहित सभी जिलों व उपमंडल मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। सिरसा में हिसार रेंज कमिश्नर राजीव रंजन ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। यमुनानगर के बिलासपुर के उपमंडल मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसडीएम नवीन आहूजा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में तीन साल पहले जम्मू में आतंकी हमले में शहीद हुए रॉकी के परिजनों को सम्मानित किया गया।
पानीपत में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यक्रम पेश करते स्कूली बच्चे।