विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में भारतीय वन सेवा के 32 अधिकारियों का तबादला, चेक करें किसे कहां मिली पोस्टिंग

Published: Fri, 20 Nov 2026 09:25 AM (IST)

हरियाणा सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 32 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। 

हरियाणा वन विभाग में बड़े स्तर पर ट्रांसफर (फोटो- एआई की सहायता से बनाई गई है)

हरियाणा वन विभाग में बड़े स्तर पर ट्रांसफर (फोटो- एआई की सहायता से बनाई गई है)

HighLights

  1. हरियाणा में 32 भारतीय वन सेवा अधिकारियों के तबादले हुए।

  2. केसी मीना को प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट बनाया गया।

  3. नवदीप हुड्डा को PCCF वाइल्ड लाइफ की जिम्मेदारी मिली।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के 32 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों संबंधी आदेश जारी किए हैं। सरकार ने सीनियर आइएफएस अधिकारी केसी मीना को प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर आफ फारेस्ट (पीसीसीएफ) की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं नवदीप सिंह हुड्डा को पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ कम चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन, हरियाणा पंचकूला के साथ एपीसीसीएफ फारेस्ट्री हरियाणा का कार्यभार दिया गया है।

घनश्याम शुक्ला को एमडी एचडीएफसी पंचकूला और एपीसीसीएफ डेवलपमेंट पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतुल जे सरकार को मेंबर सेक्रेटरी, हरियाणा स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड पंचकूला लगाया गया है। डा. टीपी सिंह को सीईओ कैंपा ( कंपनशेटरी अफोरस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथारिटी), हरियाणा पंचकूला की जिम्मेदारी दी गई है।

शिवकुमार को सीसीएफ (चीफ कंजर्वेटर आफ फारेस्ट) प्रोटेक्शन-2 गुरुग्राम और सीजीएफ गुरुग्राम, वासवी त्यागी को सेक्रेटरी पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव हरियाणा और रंजीथा को सीसीई एडमिनिस्ट्रेशन व सीसीएफ वाइल्डलाइफ पंचकूला का प्रभार दिया गया है।

बी निवेदिता को सीएफ (चीफ कंजर्वेटर फारेस्ट) नॉर्थ अंबाला और सीएफ पंचकूला, जितेंद्र अहलावत को सीजीएफ एचडीएफसी गुरुग्राम और सीएफ साउथ गुरुग्राम, सुभाष यादव को सीएफ मुख्यालय पंचकूला और सीएफ सेंट्रल सर्कल रोहतक की जिम्मेदारी दी गई है। आर आनंद को सीएफ सर्कल हिसार लगाया गया है।

हैरतजीत कौर को ज्वाइंट सीईओ कैंपा और सीजीएम एचडीएफसी अंबाला, जबकि विजयलक्ष्मी को सीजीएम एचडीएफसी करनाल और सीएफ करनाल की जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा, 106 करोड़ से 100 बेड का होगा नरवाना अस्पताल

यह भी पढ़ें- पंचकूूला वालों के लिए अच्छी खबर, शहर में घूमने के लिए किराये पर मिलेगी साइकिल; ई-बाइक भी उपलब्ध रहेगी




देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।