Move to Jagran APP

SYL पर इनेलो के प्रदर्शन से निपटने में जुटे हरियाणा-पंजाब

एसवाइएल पर इनेलो के प्रदर्शन को लेकर हरियाणा पंजाब सतर्क हो गए हैं। दोनों राज्य के मुख्य सचिवों, गृह सचिव व डीजीपी की सांझा बैठक शुक्रवार को होगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 06 Jul 2017 07:33 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jul 2017 07:34 PM (IST)
SYL पर इनेलो के प्रदर्शन से निपटने में जुटे हरियाणा-पंजाब
SYL पर इनेलो के प्रदर्शन से निपटने में जुटे हरियाणा-पंजाब

जेएनएन, चंडीगढ़। सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाइएल) के मुद्दे पर इनेलो द्वारा पंजाब की बसें रोकने की स्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा और पंजाब की सरकारें सक्रिय हो गई हैं। शुक्रवार को दोनों राज्यों के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक बैठक कर  प्रदर्शन से निपटने की रणनीति बनाएंगे।

loksabha election banner

इनेलो ने हरियाणा के हिस्से का पानी नहीं देने के विरोध में 10 जुलाई को पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों को अंबाला में रोकने की चेतावनी दे रखी है। इससे पहले भी इनेलो इस मुद्दे पर पंजाब के वाहनों को रोक चुका है, लेकिन तब यह सांकेतिक था। इस बार एंबुलेंस व जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों के अलावा अन्य सभी गाडिय़ों को रोकने का एलान किया इनेलो ने किया है।

बैठक में दोनों राज्य मिलकर विभिन्न रूट डायवर्ट करने का फैसला ले सकते हैं। चंडीगढ़ से जीरकपुर, डेराबस्सी व लालड़ू होकर अंबाला के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया जा सकता है। इनेलो द्वारा हरियाणा के प्रवेश द्वार बलदेव नगर में वाहनों को रोकने का एलान किया गया है। इसके चलते दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से निकालने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा बार्डर एरिया पर दोनों राज्यों द्वारा अतिरिक्तपुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

नहीं बिगड़ने देंगे कानून व्यवस्था : गृह सचिव

हरियाणा के गृह सचिव रामनिवास का कहना है कि इनेलो के प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था को बिगडऩे नहीं देगी। इसके लिए सरकार की ओर से पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। दोनों राज्यों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में प्रदर्शन से निपटने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: कास्मेटिक क्रीम नहीं अब ये मशीन बनाएगी आपको खूबसूरत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.