विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Nikay Chunav: 55 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट, 531 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित; सुरक्षा व्यवस्था चौकस

Published: Sat, 01 Mar 2025 11:17 AM (IST)

हरियाणा निकाय चुनाव में 55 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 393 संवेदनशील ...और पढ़ें

हरियाणा निकाय चुनावों में 55 लख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट (File Photo)
हरियाणा निकाय चुनावों में 55 लख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट (File Photo)

HighLights

  1. महापौर पद के लिए गुरुग्राम और अंबाला में सीधी टक्कर है
  2. लोहारू नगर पालिका में अध्यक्ष पद के सर्वाधिक प्रत्याशी हैं

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शहरी निकाय चुनाव में 393 संवेदनशील एवं 531 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव करवाने के लिए एक-एक अतिरिक्त पुलिस कर्मी की व्यवस्था की जाएगी।

पुलिस टीम भी इन सभी मतदान केंद्रों का लगातार दौरा करेगी। सामान्य चुनाव पर्यवेक्षकों एवं पुलिस चुनाव पर्यवेक्षकों को भी इन मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के लिए आदेश दिए गए हैं।

गुरुग्राम नगर निगम में 163 संवेदनशील एवं 256 अति संवेदनशील, रोहतक नगर निगम में 68 संवेदनशील और 72 अति संवेदनशील तथा हिसार नगर निगम में 42 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।

55 लाख से अधिक मतदाता

शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में 55 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। 27 लाख पुरुष, 24 लाख महिलाएं एवं 184 अन्य मतदाता हैं। 5126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

नौ नगर निगमों में कुल 46 लाख पांच हजार 447 मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 22 लाख 31 हजार 987 पुरुष, 19 लाख 64 हजार 782 महिला तथा 144 अन्य मतदाता हैं।

निगमों में कुल 252 वार्ड हैं जिनमें चार हजार 264 पोलिंग बूथ हैं। इसी तरह नगर परिषदों में कुल पांच लाख 69 हजार 164 मतदाता हैं जिनमें से दो लाख 95 हजार 901 पुरुष, दो लाख 73 हजार 239 महिला तथा 24 अन्य मतदाता है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 15 तक कर सकते हैं अप्लाई; जानिए कब होगा एग्जाम?

नगर परिषदों में कुल 152 वार्ड हैं जिनमें 502 बूथ हैं। सभी नगर पालिकाओं में कुल तीन लाख 34 हजार 895 मतदाता हैं जिनमें से एक लाख 74 हजार 647 पुरुष, एक लाख 60 हजार 229 महिला तथा 16 अन्य मतदाता हैं।

महापौर पद के लिए गुरुग्राम और अंबाला में सीधी टक्कर

नगर निगम प्रत्याशी

फरीदाबाद  6

गुरुग्राम      2

मानेसर      4

हिसार       7

करनाल    4

रोहतक    5

यमुनानगर 4

अंबाला     2

सोनीपत   5

लोहारू नगर पालिका में अध्यक्ष पद के सर्वाधिक प्रत्याशी

नगर पालिका प्रत्याशी

बराड़ा             7

बवानी खेडा    11

लोहारू         17

सिवानी           8

जाखल मंडी     3

फरूख नगर   11

नारनौंद          10

बेरी                5

जुलाना            9

कलायत          7

सीवन             8

पूंडरी              3

नगर पालिका प्रत्याशी

इंद्री                3

नीलोखेड़ी        3

अटेली मंडी      5

कनीना            7

तावडू             10

हथीन             9

कलानौर         4

खरखौदा        4

रादौर            5

असंध            3

इस्माइलाबाद  5

नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला कड़ा

नगर परिषद प्रत्याशी

अंबाला सदर 4

पटौदी जटोली मंडी 11

थानेसर 5

सिरसा 8

सोहना 5

यह भी पढ़ें-थप्पड़ मारे, दांतों से काटा और फिर घसीटा... हिसार में प्रॉपर्टी के लिए बेरहम बेटी ने मां को बुरी तरह पीटा, FIR दर्ज