विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब चुनाव में हरियाणा की महिला कांग्रेस की अहम भूमिका, अलका लांबा ने 9 नेत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:21 PM (IST)

हरियाणा महिला कांग्रेस की नौ नेत्रियों को पंजाब के सात जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये नेता पंजाब में महिला कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने और महिलाओं के मुद्दों को उठाने का काम करेंगी।

कांग्रेस नेता अलका लांबा। फाइल फोटो

कांग्रेस नेता अलका लांबा। फाइल फोटो

HighLights

  1. नौ हरियाणा महिला कांग्रेस नेत्रियों को पंजाब में पर्यवेक्षक नियुक्त।

  2. बूथ स्तर पर महिला कांग्रेस को मजबूत करने का लक्ष्य।

  3. अंतरराज्यीय महिला नेतृत्व की भागीदारी बढ़ाने में सहायक भूमिका।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों में हरियाणा महिला कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने हरियाणा की नौ महिला नेत्रियों को पंजाब के सात संगठनात्मक जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

कोमल जैन को लुधियाना शहरी, संतोष कुमारी जून को मानसा, प्रिज्ञा पाशा जैन और सुशीला शर्मा को संगरूर, गुरविंदर कौर चावला को तरनतारन, लाजवंती ढिल्लों को मोहाली, शैलिका खुराना को फतेहगढ़ साहिब और सपना राणा को होशियारपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला नेतृत्व की भागीदारी

इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब महिला कांग्रेस प्रभारी डा. साक्षी चौधरी भी हरियाणा से हैं। इस तरह कुल नौ महिला नेत्रियां पंजाब में संगठनात्मक भूमिका निभाएंगी।

पर्ल चौधरी ने कहा कि हरियाणा की महिला नेत्रियां पंजाब में महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं के मुद्दों को उठाने का काम करेंगी। पंजाब में हरियाणा की महिला नेत्रियों को मिली जिम्मेदारी को प्रदेश महिला कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ अंतरराज्यीय स्तर पर महिला नेतृत्व की भागीदारी बढ़ने के रूप में भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- संविधान दिवस पर पंचकूला में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, हुड्डा समेत कई बड़े नेताओं ने संगठन को सक्रिय होने के दिए निर्देश



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।