यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana IPS Transfer: नायब सरकार बनते ही हरियाणा में चली तबादला एक्सप्रेस, IPS समेत कई अफसरों का ट्रांसफर; देखें लिस्ट
Haryana IPS Transfer हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनने के तीन दिन बाद ही प्रदेश ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनने के तीन दिन बाद ही प्रदेश में एक आईपीएस समेत पांच एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में जिन अफसरों के तबादले किए गए हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं।
इन अफसरों की हुई तैनाती
.jpeg)
हरियाणा में जिन अफसरों के तबादले किए गए हैं। उनके नाम इस प्रकार है। मनप्रीत सिंह जो पंचकूला में एएसपी के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पंचकुला का एसपी बना दिया गया है। वहीं हितैष यादव एडीसी के पद पर तैनात थे। अब वह सीआईडी (एच) में तैनात कर दिए गए हैं।
One IPS and five HPS officers transferred in Haryana, official orders issued. pic.twitter.com/swJ8f1AUgG
— ANI (@ANI) March 15, 2024
नूरपुर विश्नोई को हेडक्वार्टर में एसपी की तैनाती दी गई है। दलजीत सिंह जो गुरुग्राम-मानेसर में डीएसपी के पद पर तैनात थे। उन्हें भिवानी सिवानी का डीएसपी बना दिया गया है। जय भगवान जो सिवानी और भिवानी के डीएसपी थे। उन्हें डबाली का डीएसपी नियुक्त कर दिया गया है। दीपक कुमार जो भिवानी के डीएसपी थे। उन्हें सीआईडी में डीएसपी नियुक्त कर दिया गया है।
