विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: पिछली बार हरियाणा में किस दिन और कितने चरणों में हुए थे चुनाव, क्या इस बार आयोग बदलेगा पैटर्न?

Published: Fri, 15 Mar 2024 04:03 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 कल यानी शनिवार को चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा। अब ऐसे ...और पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: पिछली बार हरियाणा में किस दिन और कितने चरणों में हुए थे चुनाव?
Lok Sabha Election 2024: पिछली बार हरियाणा में किस दिन और कितने चरणों में हुए थे चुनाव?

HighLights

  1. भाजपा कल लोकसभा चुनाव का एलान करेगी
  2. हरियाणा में भी सीटों का एलान हो जाएगा
  3. पिछली बार प्रदेश में एक ही चरण में वोटिंग कराई गई थी

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। चुनाव आयोग कल यानी शनिवार को चुनाव की घोषणा करेगा। इसी क्रम में हरियाणा की दस सीटों के लिए भी चुनाव की तारीख की घोषणा हो जाएगी। मौजूदा वक्त में हरियाणा की दस संसदीय सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार हैं। वहीं अगर बात करें पिछले आम चुनाव की तो साल 2019 में 10 मार्च से चुनाव शुरू हुए थे। चुनाव आयोग कल आने वाले लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा। इसी क्रम में हरियाणा की 10 सीटों पर कब और कितने चरणों में चुनाव होंगे। इसका भी एलान हो जाएगा। फिलहाल ये देखते हैं कि पिछले चुनाव में हरियाणा में कब और कितने चरणों में इलेक्शन हुए थे।

2019 में कब-कब हुआ चुनाव

हरियाणा में 10 संसदीय सीटें हैं। साल 2019 में तारीखों के एलान के बाद प्रदेश की सभी सीटों पर 12 मई, 2019 को मतदान हुआ था। यानी सभी सीटों पर एक ही चरण में चुनाव हुए। ऐसे में अब देखना यह भी है कि क्या आयोग मतदान के लिए पैटर्न बदलेगा या फिर साल 2019 की तरह ही एक ही चरण में वोटिंग होगी।

हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में से तीन सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं। इनमें अंबाला, सिरसा और हिसार शामिल हैं। पिछले आम चुनाव पर इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत हासिल की। प्रदेश में 12 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में वोटिंग कराई गई थी। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे।

भाजपा ने जीती थीं सभी सीट

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। मौजूदा वक्त में भाजपा प्रदेश की छह सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी हैं। इस बार लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) का नाम भी शामिल है। भाजपा ने करनाल और सिरसा से प्रत्याशी बदल दिए हैं। करनाल से संजय भाटिया की जगह मनोहर लाल (Manohar Lal) और सिरसा से सुनीता दुग्गल की जगह अशोक तंवर चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश में कांग्रेस भी जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।