विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुजुर्गों को अब वाराणसी की तीर्थ यात्रा कराएगी हरियाणा सरकार, स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे CM नायब सैनी

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:36 PM (GMT+05:30)

हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को वाराणसी की निशुल्क तीर्थ यात्रा कराएगी। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

बुजुर्गों को अब वाराणसी की तीर्थ यात्रा कराएगी हरियाणा सरकार। फाइल फोटो

बुजुर्गों को अब वाराणसी की तीर्थ यात्रा कराएगी हरियाणा सरकार। फाइल फोटो

HighLights

  1. मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वाराणसी यात्रा।

  2. 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी हरी झंडी देंगे।

  3. 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग कर सकते हैं आवेदन।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश सरकार अब बुजुर्गों को वाराणसी की तीर्थ यात्रा कराएगी। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। चार दिवसीय निशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए पात्र बुजुर्गों से आवेदन आमंत्रित करने हेतु पोर्टल खोल दिया गया है।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डा. आदित्य दहिया ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वो यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन सरल पोर्टल पर https://saralharyana.gov.in पर किया जा रहा है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे।

कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को अयोध्या, सोमनाथ मंदिर तथा महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब नांदेड़ की निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है। योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल खुलने के बाद आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card अपडेट और नया बनवाना हुआ आसान, हरियाणा के 17 जिलों में खुले आधार सेवा केंद्र; देखें लिस्ट



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।