विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Aadhaar Card अपडेट और नया बनवाना हुआ आसान, हरियाणा के 17 जिलों में खुले आधार सेवा केंद्र; देखें लिस्ट

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:14 PM (IST)

हरियाणा में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 17 जिलों में आधार सेवा केंद्र स्थापित किए हैं, जिससे आधार सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। ये केंद्र नए नामांकन, जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सेवाएं प्रदान करेंगे।

Aadhaar Card अपडेट और नया बनवाना हुआ आसान। सांकेतिक फोटो

Aadhaar Card अपडेट और नया बनवाना हुआ आसान। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. हरियाणा में 17 नए आधार सेवा केंद्र स्थापित किए गए।

  2. नागरिकों को अब अपने नजदीक मिलेंगी सभी आधार सेवाएं।

  3. नए नामांकन, अपडेट के लिए ऑनलाइन समय बुक करें।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में आधार सेवाओं की पहुंच और आसान होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 17 जिलों में आधार सेवा केंद्र स्थापित किए हैं। इनसे लोगों को आधार सेवाएं अपने नजदीक मिलेंगी और सामान्य कार्यों के लिए क्षेत्रीय कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हिसार, गुरुग्राम, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, भिवानी, पानीपत, मेवात (नूंह), जींद, झज्जर, करनाल, रोहतक और पलवल में आधार सेवा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। यह केंद्र पहले से चल रहे आधार नामांकन और अपडेट केंद्रों के अतिरिक्त सुविधा केंद्र के रूप में काम करेंगे।

केंद्रों पर नया आधार नामांकन, नाम, पता, जन्मतिथि और लिंग जैसे जनसांख्यिकीय विवरणों में संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट और अन्य सेवाएं मिलेंगी। नया आधार बनवाना निशुल्क है, जबकि अन्य सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।

आने से पहले बुक करें ऑनलाइन समय 

आधार सेवा केंद्र सभी आयु वर्गों के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए सुलभ और समावेशी वातावरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में किसी विशेष कार्य से जाने वाले नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से 10 से 15 दिन पहले आनलाइन समय बुक करें।

इसके लिए https://sewa.uidai.gov.in पर अग्रिम समय लिया जा सकता है। इससे यात्रा की बेहतर योजना बनाने और कार्यालय में व्यवस्थित ढंग से सेवा लेने में मदद मिलेगी।

इस पहल का उद्देश्य आधार सुविधाओं तक पहुंच आसान करना, नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देना और लोगों का समय तथा अनावश्यक यात्रा बचाना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।