विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में 69 नेताओं ने छोड़ा निकाय चुनाव का रण, 19 प्रत्याशी बने सीधा पार्षद; पढ़ें मैदान में अब कितने उम्मीदवार?

Published: Wed, 19 Feb 2025 11:30 PM (IST)

Haryana Civic Body Election 2025 हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मेयर पद के लिए 39 प्रत्याशी मैदान में ...और पढ़ें

हरियाणा में 2 मार्च को होंग निकाय चुनाव (फाइल फोटो)
हरियाणा में 2 मार्च को होंग निकाय चुनाव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नगर परिषद और पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए 184 और पार्षद पद के लिए 2335 प्रत्याशी
  2. 69 लोगों ने छोड़ा चुनावी रण, निर्विरोध चुने गये पार्षदों में भाजपा के छह और 13 निर्दलीय

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में स्थानीय निकायों के लिए दो मार्च को होने वाले चुनाव-उपचुनाव में मेयर पद के लिए अब 39 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए 184 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पार्षद पद के लिए 2335 प्रत्याशी हैं। बुधवार को 69 लोगों ने चुनावी रण छोड़ दिया। 19 प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद चुने गए, जिनमें भाजपा के छह और 13 निर्दलीय हैं।

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि नामांकन वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। मेयर पद के लिए फरीदाबाद में छह, गुरुग्राम में दो, मानेसर में चार, हिसार में सात, करनाल में चार, रोहतक में पांच तथा यमुनानगर में चार प्रत्याशी चुनावी रण में हैं।

अंबाला में मेयर पद के उप चुनाव के लिए दो तथा सोनीपत नगर निगम के मेयर पद के उपचुनाव में पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अंबाला सदर में चार, पटौदी जटौली मंडी में 11, थानेसर में पांच तथा सिरसा में आठ उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में शहरी निकाय चुनाव का एलान, 2 मार्च को होगी वोटिंग; जिलों में आचार संहिता लागू, देखें शेड्यूल

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बराड़ा में सात, बवानी खेडा में 11, लोहारू में 17, सिवानी में आठ, जाखल मंडी में तीन, फरूख नगर में 11, नारनौंद में 10, बेरी में पांच, जुलाना में नौ, कलायत में सात, सीवन में आठ, पूंडरी में तीन, इंद्री में तीन, नीलोखेडी में तीन, अटेली मंडी में पांच, कनीना में सात, तावडू में 10, हथीन में नौ, कलानौर में चार, खरखौदा में चार तथा रादौर में पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

नगर परिषद सोहना के अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए पांच, नगर पालिका असंध में तीन तथा इस्माइलाबाद में पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगें।

सभी नगर निगमों, नगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं में वार्ड सदस्यों के पद के लिए 2335 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे । दो मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक इन सभी पदों के लिए मतदान होगा।

पानीपत नगर निगम के लिए बुधवार से नामांकन

राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि नगर निगम पानीपत के लिए 21 फरवरी से 27 फरवरी तक (राजपत्रित अवकाश को छोड़कर बाकी सभी कार्य दिवसों में) नामांकन पत्र भरे जाएंगे।

इसके बाद 28 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद जो उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहें, वे एक मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

इसी दिन तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आबंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद नौ मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Gurugram Nikay Chunav: कांग्रेस किन मुद्दों पर लड़ेगी निकाय चुनाव? खुद ही कर दिया क्लियर

इन नगर निगमों में चार पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

  • गुरुग्राम - 22 - विकास यादव - भाजपा
  • फरीदाबाद - 36 - कुलदीप सिंह - भाजपा
  • करनाल - 11 - संजीव कुमार मेहता - भाजपा
  • यमुनानगर - 9 - भावना पवन बिट्टू - भाजपा

इन नगर परिषदों में यह रहे विजेता

  • अंबाला सदर - 24 - महेश नागर - भाजपा

इन नगर पालिकाओं में यह रहे विजेता

  • सिवानी - 9 - दीप चंद - निर्दलीय
  • लोहारू - 4 - महेश - निर्दलीय
  • बेरी - 4 - सुरेश - निर्दलीय
  • जुलाना - 4 - मोनू - निर्दलीय
  • जुलाना - 8 - संदीप - निर्दलीय
  • पूंडरी - 2 - करणजीत कौर - निर्दलीय
  • पूंडरी - 11 - संगीता रानी - भाजपा
  • कलायत - 8 - महिपाल - निर्दलीय
  • कलायत - 16 - नीलम देवी - निर्दलीय
  • तावडू - 1 - बिमला देवी - निर्दलीय
  • खरखौदा - 12 - पूनम - निर्दलीय
  • इंद्री - 2 - शशिकांता - निर्दलीय
  • इंद्री - 4 - अनिल कुमार - निर्दलीय
  • इंद्री - 14 - जितेंद्र कुमार - निर्दलीय

यह भी पढ़ें- हरियाणा निकाय चुनाव: नामांकन का दौर खत्म, मैदान में 3 हजार से अधिक प्रत्याशी; बुधवार को मिलेंगे चुनाव चिह्न