हरियाणाा की गठबंधन सरकार की पहली वर्षगांठ आज, लोगों को मिलेगी कई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की आज वर्षगांठ है। इस सरकार का गठन 27 अक्टूबर 2019 को हुआ था। मुख्यमंत्री मनोहरलाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस मौके पर राज्य के लोगों को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। सोनीपत को छोड़कर सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे।
चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के गठबंधन सरकार का आज एक साल पूरा हो गया है। गठबंधन सरकार की पहली वर्षगांठ पर सोनीपत को छोड़कर पूरे प्रदेश में समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सरकार राज्य के लोगों को कई परियोजनाओं की सौगत देगी। राज्य स्तरीय समारोह हिसार में होगा और इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में हिसार एयरपोर्ट में नए रनवे के कार्य के संग कई परियोजनाओं का शुभारंभ व उद्घाटन भी करेंगे।
आज सोनीपत को छोड़कर पूरे प्रदेश में समारोह, मुख्य कार्यक्रम हिसार में
मुख्यमंत्री वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये हिसार से ही सभी जिलाें के कार्यक्रमों से जुड़ेंगे। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों पर भाषणों के अलावा जिला स्तर पर कई परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए जाएंगे। सोनीपत को छोड़कर सभी जिलों के उपायुक्तों को अपने जिलों में शिलान्यास व उद्घाटनों के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सोनीपत के बरोदा में उपचुनाव की आचार संहिता के चलते कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकता।
जिला स्तरीय कार्यक्रमों से जुड़ेेंगे मंत्री, सांसद और विधायक
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला, शिक्षा मंत्री कंवरपाल यमुनानगर, कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी कुरुक्षेत्र, करनाल के सांसद संजय भाटिया करनाल और खेल मंत्री संदीप सिंह पानीपत से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक जींद, रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा रोहतक, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया झज्जर में कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
इसके साथ ही मनोहर कैबिनेट में बिजली मंत्री रणजीत सिंह सिरसा, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल भिवानी, भिवानी के सांसद धर्मवीर चरखी दादरी, राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव नारनौल, सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल रेवाड़ी, विधायक दीपक मंगला नूंह, सांसद कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पलवल, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा कैथल, सांसद सुनीता दुग्गल फरीदाबाद और विधायक राकेश दौलताबाद गुरुग्राम में कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: विपक्ष के 'स्पीड ब्रेकरों' से बचकर छलांग मारती चली हरियाणा में BJP-JJP सरकार की गाड़ी
यह भी पढ़ें: नकली देसी घी की बड़ी मंडियां बने हरियाणा के पांच शहर, दिल्ली एनसीआर मेें भी होती है आपूर्ति
यह भी पढ़ें: सत्ता के गलियारे से: खट्टे बोल से बुरे फंसे कांग्रेस के पंडित जी, पढ़ें हरियाणा की सियासत की चटपटी खबरें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें