Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Eid Holiday Cancelled: हरियाणा में ईद की छुट्टी कैंसिल, इस वजह से नायब सरकार ने लिया फैसला

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 10:39 AM (IST)

    हरियाणा सरकार (Haryana Eid Holiday Cancelled) ने इस बार ईद की छुट्टी रद (Eid Holiday Cancelled) कर दी है। मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग होने की वजह से ईद की छुट्टी रद की जा रही है। अब 31 मार्च की छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश (आरएच) में बदला गया है।

    Hero Image
    Eid Holiday Cancelled: हरियाणा में ईद की छुट्टी रद कर दी गई है।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana News) में इस बार ईद की छुट्टी नहीं मिलेगी क्योंकि हरियाणा सरकार ने इस बार प्रदेश में ईद की छुट्टी रद कर दी है। आखिर क्यों रद की गई है ईद की छुट्टी (Eid Holiday Cancelled) आइए जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार हरियाणा में रद की गई ईद की छुट्टी

    मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी (Anurag Rastogi) की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग होने की वजह से ईद की छुट्टी रद (Haryana Eid Holiday Cancelled) की जाती है।

    यह भी पढ़ें- Bank Holiday 2025: मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें कब-कब होगी छुट्टी; पूरा शेड्यूल

    अब 31 मार्च की छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश (आरएच ) में बदला गया है। पत्र में हवाला दिया गया है कि 29 व 30 को साप्ताहांत होने और 31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने की वजह से ईद की छुट्टी (Haryana Eid Holiday Cancelled) को प्रतिबंधित अवकाश में बदला गया है। बता दें कि यह पहला मौका है जब प्रदेश में ईद की छुट्टी को रद किया गया है।

    इस वजह से रद की गई ईद की छुट्टी

    हरियाणा (Haryana Eid Holiday Cancelled) के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी (Anurag Rastogi) ने पत्र जारी कर कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग के कारण यह छुट्टी रद की गई है। 29 और 30 मार्च को वीकेंड (सप्ताहांत) है और 31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन है।

    यह भी पढ़ें- Bank Holiday Tomorrow: कल इन राज्यों में रहेगी बैंकों की छुट्टी, RBI ने जारी की लिस्ट

    हरियाणा सरकार (Haryana Eid Holiday Cancelled) की तरफ से इस वर्ष की शुरूआत में जारी किए गए कैलेंडर में 31 मार्च को राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया था।

    ईद की छुट्टी को बदलकर रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे कर दिया

    सरकार द्वारा जनवरी महीने में जारी की गई अधिसूचना में मार्च महीने में तीन गजडेट छुट्टियां दिखाई गई थीं, जिनमें 14 मार्च शुक्रवार को होली, 23 मार्च रविवार को शहीदी दिवस और 31 मार्च सोमवार को ईद-उल-फितर की छुट्टी थी।

    इनमें होली और शहीदी दिवस पर प्रदेश के दफ्तरों में छुट्टी रही लेकिन ईद (Eid Holiday Cancelled) वाली गजटेड छुट्टी को बदलकर रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में इस साल 72 दिनों की छुट्टी, लेकिन 'ईद' की छुट्टियों के लिए रखी शर्त