विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्मचारियों के रिटायरमेंट की आयु पर फिर नहीं हुआ फैसला, 14 जून को बैठक

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 24 May 2017 06:06 PM (IST)

हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु बढ़ाने के बारे में गठित कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हुई। बैठक मेंं ...और पढ़ें

कर्मचारियों के रिटायरमेंट की आयु पर फिर नहीं हुआ फैसला, 14 जून को बैठक
कर्मचारियों के रिटायरमेंट की आयु पर फिर नहीं हुआ फैसला, 14 जून को बैठक

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कर्मच‍ारियों की सेवानिवृति की आयु बढ़ाने के बारे में गठित कैबिनेट की सब कमेटी की बैठक हुई। इसमें ऐसे विभागों की सूची बनाई गई जिनमें हर वर्ष सबसे अधिक कर्मचारी रिटायर होते हैं। कमेटी के प्रधान राज्‍य के वित्‍तमंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु ने की। कमेटी की अगली बैठक 14 जून को होगी।

बैठक के बाद कैप्‍टन अभिमन्‍यु ने कहा कि कमेटी ने कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु के बारे में चर्चा की। बैठक में इस मामले पर विभिन्‍न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कमेटी ने ऐसे विभागों की पहचान कर सूची बनाई जिन विभागों में सबसे ज्यादा कर्मचारी हर वर्ष रिटायर होते हैं। बैठक में इस संबंध में सभी विभागों से मांगी गई जानकारी पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: सड़क के काम लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, चंडीगढ़-हिसार पर लगाया जाम

कैप्‍टन ने कहा कि हरियाणा में केवल 39 कर्मचारी पुनर्नियुक्ति और एक्सटेंशन पर हैं। 14 जून को दोबारा कमेटी की बैठक होगी। ऐसे पदों की पहचान करके उनकी सूची भी तैयार की गई है, जिनकी रिटायरमेंट पर सरकारी कामकाज ज्यादा प्रभावित होते हैं।

कमेटी की बैठक में सरकारी विभागों के अध्यक्षों के कार्यकाल को तय करने को लेकर भी चर्चा की गई। कमेटी में ग्रुप डी में पारदर्शी भर्ती के लिए भी चर्चा की गई। छह राज्यों की ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया का अध्यन किया गया।
सरकारी विभागों के अध्यक्षों के कार्यकाल को तय करने को लेकर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: दसवीं के रिजल्ट में फेरबदल के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं