विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: ताबड़तोड़ रैलियों में जुटे मुख्यमंत्री नायब सैनी और मनोहर लाल, दो मई तक हर रोज पांच चुनावी रैलियां

Published: Sun, 28 Apr 2024 10:16 AM (IST)

रादौर में आयोजित विजय संकल्प रैली में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेगें। भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के लिए ...और पढ़ें

Haryana News: ताबड़तोड़ रैलियों में जुटे मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल। फाइल फोटो
Haryana News: ताबड़तोड़ रैलियों में जुटे मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार अभियान अब गति पकड़ने लगा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मैदान में उतरे हुए हैं। दोनों दिग्गज ताबड़तोड़ रैलियां करके चुनाव को भाजपा की तरफ ले जाने की कोशिश में लगे हैं। दोनों दिग्गजों की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां कराई जाएंगी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर खरक ने बताया कि नायब सैनी और मनोहर लाल 40 रैलियां कर चुके हैं। भाजपा ने अभी दो मई तक का शेड्यूल जारी किया है जिसमें मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री हर रोज चार से पांच रैलियां करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 28 अप्रैल रविवार को सुबह 10 बजे रादौर विधानसभा और सायं पांच बजे पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प रैली करेंगे।

29 अप्रैल को मुख्यमंत्री 10 बजे गुरुग्राम में लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह यादव का नामांकन करवाएंगे। एक मई को प्रातः 10 बजे अंबाला में बंतो कटारिया का नामांकन करवाएंगे और फिर दो बजे पुंडरी विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प रैली करेंगे।

यह भी पढ़ें: Haryana News: मिड-डे-मील वर्कर और कुक को अब हर छह महीने में देना होगा फिटनेस सर्टिफिकेट, स्कूल मुखिया करेंगे राशन की निगरानी

दो मई को 10 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी सैनी थानेसर में कुरुक्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार नवीन जिंदल का नामांकन करवाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे गढ़ी-सांपला किलोई और दोपहर बाद तीन बजे राई विधानसभा क्षेत्र में रैलियां करेंगे।

इसी तरह 29 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आदमपुर, 30 अप्रैल को प्रातः 10 बजे चरखी दादरी, दो बजे तोशाम और 3.30 बजे असंध विधानसभा में रोड शो करेंगे। एक मई को मनोहर लाल 11 बजे सफीदों और सायं चार बजे पटौदी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढे़ं: Haryana News: 'कोर्ट ने भी माना कि शराब घोटाले का मुख्य सूत्रधार हैं केजरीवाल', पूर्व सीएम मनोहर लाल ने 'आप' पर किया पलटवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।