विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: 'कोर्ट ने भी माना कि शराब घोटाले का मुख्य सूत्रधार हैं केजरीवाल', पूर्व सीएम मनोहर लाल ने 'आप' पर किया पलटवार

Published: Sat, 27 Apr 2024 08:44 PM (IST)

शराब घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि ...और पढ़ें

पूर्व सीएम मनोहर लाल ने 'आप' पर किया पलटवार।
पूर्व सीएम मनोहर लाल ने 'आप' पर किया पलटवार।

जागरण संवाददाता, कैथल। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में शराब घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि इसके मुख्य सूत्रधार केजरीवाल हैं। कोर्ट ने भी यह कह दिया है और केजरीवाल अब जेल में हैं। वह शराब घोटाले की बात न ही करें। इसके साथ ही प्रदेश में घोटाले की बात तो उन्हीं के साहिबजादे (अजय चौटाला के बेटे दिग्विजय सिंह) ने यह बात कही है। अगर वह शिकायत लिख कर देंगे तो निश्चित तौर पर जांच होगी।

चाहे दुष्यंत हों या मनोहर लाल, हम कभी भी जांच करवाने में हिचकते नहीं है। दूध का दूध पानी का पानी होगा। पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार देर शाम कैथल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह यहां कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प रैली में शिरकत करने आए थे। करनाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा के एक मामले में पीओ होने के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि लोगों ने ही खुद इस बात को उजागर किया है। यह पुलिस का काम है।

चुनावी कुश्ती में नहीं आ रहा था मजा

हमने भी पढ़ा है कि वह पीओ हैं और केस दर्ज होने के बाद पुलिस के सामने कभी पेश नहीं हुए। केस भले ही पुराना हो, लेकिन किसी ने कहा है कि चरित्र प्रमाण-पत्र लेना हो तो चुनाव लड़ कर देख लो। कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा पर उन्होंने कहा कि पहले इस चुनावी कुश्ती में मजा नहीं आ रहा था। दो दिन से कांग्रेस ने जब से उम्मीदवार उतारे हैं हमने सबका खाका खींच लिया है। भाजपा प्रदेश में 10 लोकसभा और एक करनाल विधानसभा की सीट जीत रही है।

ये भी पढ़ें: Haryana News: मिड-डे-मील वर्कर और कुक को अब हर छह महीने में देना होगा फिटनेस सर्टिफिकेट, स्कूल मुखिया करेंगे राशन की निगरानी

देश में बीजेपी को लाने के लिए राहुल गांधी का श्रेय

कांग्रेस की लीडरशिप ही ऐसी है कि इसे वोट देने को किसी का मन नहीं करता। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि देश में भाजपा का राज लाने के लिए पहला श्रेय नरेन्द्र मोदी और दूसरा श्रेय राहुल गांधी को जाता है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार में मंत्री सुभाष सुधा, कंवरपाल गुर्जर, भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, कैलाश भगत, राव सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Haryana News: गुरुद्वारा नाडा साहिब पंचकूला के मैनेजर व उप मैनेजर सहित चार कर्मचारी निलंबित, असंध के आदेश पर की कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।