Move to Jagran APP

हरियाणा में राहुल गांधी के सामने 'किसान प्रेम' साबित करने की चुनौती, खुद सवालों से घिरी कांग्रेस

राहुल गांधी के समझ अपनी ट्रैक्‍टर यात्रा के दौरान खुद और कांग्रेस का किसान प्रेम साबित करने की चुनौती होगी। उनको केंद्र सरकार पर हमले के अतिरिक्‍त किसानों के प्रति अपनी नीति साफ करनी होगी। दूसरी ओर हरियाणा कांग्रेस खुद सवालों के घेरे में आ गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 06:31 AM (IST)
हरियाणा में राहुल गांधी के सामने 'किसान प्रेम' साबित करने की चुनौती, खुद सवालों से घिरी कांग्रेस
राहुल गांधी हरियाणा में ट्रैक्‍टर यात्रा करेंंगे।

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर सियासत गरमाने के पूरे आसार हैं। पंजाब में दो दिन ट्रैक्टर घुमाने के बाद राहुल गांधी की किसान एवं खेत बचाओ यात्रा मंगलवार को हरियाणा में प्रवेश करेगी। इस दौरे में राहुल गांधी के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती अपने और कांग्रेस के 'किसान प्रेम' साबित करने की होगी। राहुल गांधी के ट्रैक्टर पर सवार हरियाणा के कांग्रेस दिग्गज एकजुटता का संदेश देने की कोशिश करेंगे, लेकिन जिस तरह से राहुल का दो दिवसीय दौरा अचानक एक दिन का हो गया, उससे यह संदेश जा रहा कि पार्टी दिग्गजों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

loksabha election banner

राहुल गांधी के दौरे से पहले ही अपनों के बुने जाल में उलझी कांग्रेस

राहुल गांधी के दौरे के दौरान कांग्रेस दिग्गजों के सामने अपनी पार्टी के किसान हितैषी होने को साबित करने की चुनौती भी कम नहीं होगी। राज्‍य में कांग्रेस का प्रभारी बदले जाने के बाद राहुल गांधी का यह पहला हरियाणा दौरा होगा। गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल को हरियाणा कांग्रेस का प्रभार सौंपा गया है। बंसल अभी तक कांग्रेस दिग्गजों की कई बैठकें ले चुके हैं। उनकी कोशिश तमाम दिग्गजों को एक प्लेटफार्म पर लाकर भाजपा के विरुद्ध मजबूती से लड़ाई लड़ने की है।

राहुल के सामने एकजुट नजर आ सकते दिग्गज, मगर पार्टी में अंदरूनी सियासत तेज

इसके लिए कुरुक्षेत्र के पिपली में किसानों पर हुए कथित लाठीचार्ज को आधार बनाया जा रहा है। कांग्रेस शुरू से ही केंद्र सरकार के तीन कृषि विधेयकों का विरोध कर रही है। बरोदा उपचुनाव से पहले कांग्रेस तीनों कृषि विधेयकों के विरोध और पिपली में किसानों पर लाठीचार्ज को भुनाने के मूड में है।

राहुल गांधी हरियाणा में अब सिर्फ मंगलवार को रहेंगे। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी सहमति के अभाव में राहुल के दो दिवसीय दौरे को कम कर एक दिन का किया गया है। साथ ही दलील दी गई कि किसी तरह का टकराव होने की स्थिति में कांग्रेस अपने सिर कोई आरोप नहीं लेना चाहती।

राहुल का दौरा उत्तर हरियाणा की राजनीति पर असर डालने वाला हो सकता है। राहुल गांधी पंजाब से कुरुक्षेत्र के पिहोवा में प्रवेश करेंगे। फिर ज्योतिसर जाएंगे। कुरुक्षेत्र में जनसभा करने के बाद वापस लौट जाएंगे। बताया जाता है कि वह लाठीचार्ज का शिकार किसानों से मिल सकते हैं, जिसे छिपाया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज लाठीचार्ज से इन्कार कर चुके हैं। राहुल के हरियाणा दौरे के जरिये पार्टी अपने बिखरे हुए कार्यकर्ताओं और दिग्गज चेहरों को एकजुट करने की कवायद में है।

राहुल का यह दौरान हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक दल की पूर्व नेता किरण चौधरी, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य कुलदीप बिश्नोई और पूर्व सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय यादव के साथ ही पार्टी के अधिकतर विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व उम्मीदवार राहुल की ट्रैक्टर यात्रा में शामिल होंगे।

'राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा भाजपा के लिए संदेश'

'' राहुल गांधी का हरियाणा दौरा अब दो दिन की जगह एक दिन का होगा। राहुल गांधी मंगलवार सुबह दस बजे पंजाब से पिहोवा आएंगे और फिर वहां से कुरुक्षेत्र जाएंगे। कुरुक्षेत्र में उनकी यात्रा का समापन होगा। किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए राहुल गांधी सदैव प्रयासरत रहते हैं। उनकी ट्रैक्टर यात्रा भाजपा सरकार के लिए संदेश है कि कांग्रेस कृषि से जुड़े अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगी।

                                                                                    - कुमारी सैलजा, अध्यक्ष, हरियाणा कांग्रेस।

-----

'लोकतंत्र का गला न घोंटे भाजपा सरकार'

'' केंद्र की भाजपा व हरियाणा की गठबंधन सरकार अपनी गलत हरकतों पर उतर आई है। हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बदसलूकी तथा जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज निंदनीय है। विपक्ष के नेताओं के साथ बर्बरता और बदसलूकी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा किसानों पर चलाई गई लाठियां लोकतंत्र पर हमला हैं।

                                                                                             - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम, हरियाणा।

यह भी पढ़ें: 'गुरु' सिद्धू ने मोगा में लगाए छक्के, लुधियाना में आउट, Punjab Congress के लिए हुए 'पराये'

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की रैली में मंच से अपनी ही सरकार को असहज कर गए नवजोत सिंह सिद्धू, जमकर घेरा

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi tractor rally: राहुल बोले- 23 अरबपतियों की नजर किसानों की जमीन और फसल पर

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.