विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: 122 उम्मीदवार और जीरो वोट... ऐतिहासिक बना था 1989 में भिवानी लोकसभा का चुनाव

Published: Fri, 15 Mar 2024 05:46 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल और ...और पढ़ें

Lok Sabha Election: ऐतिहासिक बना था भिवानी लोकसभा का 1989 का चुनाव
Lok Sabha Election: ऐतिहासिक बना था भिवानी लोकसभा का 1989 का चुनाव

HighLights

  1. साल 1989 में भिवानी का चुनाव काफी प्रसिद्ध माना गया था
  2. इसमें 112 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था
  3. 3.74 प्रतिशत वोटों में सिमट गए थे

शिव कुमार, भिवानी। (Bhiwani Loksabha Election)भिवानी लोकसभा क्षेत्र अपने आप में अनेक इतिहास समेटे है। बात करें 1989 के लोकसभा चुनाव की तो 122 उम्मीदवारों ने मैदान में उतरकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया था। इनमें 119 निर्दलीय उम्मीदवार थे।

मतगणना में गड़बड़ी की आशंका के चलते तत्कालीन कांग्रेसी उम्मीदवार चौ. बंसीलाल और जनता दल के उम्मीदवार धर्मबीर सिंह ने नामांकन प्रक्रिया के अंतिम समय में अपने-अपने समर्थकों के नामांकन दाखिल करवा दिए ताकि वे काउंटिंग एजेंट के साथ मतगणना में शामिल हो सके। यह चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर खूब चर्चा में रहा। इस चुनाव से पहले और अब तक किसी भी एक लोकसभा सीट पर इतने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरे है।

1989 में हुए चुनाव से पहले सभी मुख्य राजनीतिक दल थे अलर्ट

भिवानी में 1987 में हुए चुनाव काफी विवादित हुए थे और धांधलेबाजी के भी खूब आरोप लगे थे। ऐसे में 1989 में हुए चुनाव से पहले सभी प्रमुख राजनीतिक दल अलर्ट थे। कांग्रेसी उम्मीदवार चौ. बंसीलाल और जनता दल के उम्मीदवार धर्मबीर सिंह में सीधा मुकाबला था।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: पंजाब में कांग्रेस की आसान नहीं राह, 13 में से 4 सीटों पर अपने ही नेताओं से टक्कर!

मतगणना में किसी तरह की धांधली न हो इसके लिए दोनों प्रमुख उम्मीदवारों में अपने समर्थकों के नामांकन भरवाने की होड़ मच गई ताकि उनके आदमी काउंटिंग एजेंट के साथ मतगणना में शामिल हो सके। इसी का परिणाम है कि इस चुनाव में उम्मीदवारों का आंकड़ा 122 तक पहुंच गया। जिनमें 119 निर्दलीय उम्मीदवार थे। यह अपने आप में रिकार्ड बन गया। उस समय मतदान की व्यवस्था करने में भी चुनाव आयोग को खासी परेशानी हुई। बैलेट पेपर तैयार करना बड़ी चुनौती थी।

पांच के शून्य प्रतिशत मत तो 3.74 प्रतिशत वोटों में सिमट गए थे 119 निर्दलीय उम्मीदवार

चुनाव के परिणाम भी खूब रोमांचक रहे। चुनाव में पांच उम्मीदवार ऐसे थे, जिनके शून्य प्रतिशत मत थे। 72 उम्मीदवार ऐसे थे जिन्हें 100 से भी कम वोट मिले। 44 प्रत्याशी हजार से कम वोट में सिमेटे। चुनाव में चौ. बंसीलाल ने 3,57,625 वोट लेकर जनता दल के धर्मबीर सिंह 2,00295 वोट को 1,57,330 वोट से हराया। बसपा के राजेंद्र 14,609 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। चौ. बंसीलाल को 60.13, धर्मबीर को 33.67, राजेंद्र सिंह 2.46 प्रतिशत वोट मिले। बाकी सभी 119 निर्दलीय उम्मीदवार 3.74 प्रतिशत वोटों में सिमट गए। 120 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई।

यह भी पढ़ें- Haryana IPS Transfer: नायब सरकार बनते ही हरियाणा में चली तबादला एक्सप्रेस, IPS समेत कई अफसरों का ट्रांसफर; देखें लिस्ट