Move to Jagran APP

भारती-विर्क विवाद : पूर्व मिस चंडीगढ़ ने खटखटाया महिला आयोग का दरवाजा

हरियाणा के दो आइपीएस अधिकारी नवदीप विर्क और भारती अरोड़ा क बीच विवाद को कारण बनी पूर्व मिस चंडीगढ़ ने अब राष्ट्रीय महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। पूर्व मिस चंडीगढ़ ने गुड़गांव के पूर्व आइएएस अधिकारी के बेटे पर धोखा देकर शादी करने और दुष्‍कर्म का आराेप लगाया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 03:10 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2015 11:39 AM (IST)
भारती-विर्क विवाद : पूर्व मिस चंडीगढ़ ने खटखटाया महिला आयोग का दरवाजा

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के दो आइपीएस अधिकारी नवदीप विर्क और भारती अरोड़ा क बीच विवाद को कारण बनी पूर्व मिस चंडीगढ़ ने अब राष्ट्रीय महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। पूर्व मिस चंडीगढ़ ने गुड़गांव के पूर्व आइएएस अधिकारी के बेटे पर धोखा देकर शादी करने और दुष्कर्म का आराेप लगाया है। राष्ट्रीय महिला आयोग को ई-मेल भेजकर अपनी आपबीती सुनाने के लिए समय मांगा है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : दस हजार बच्चों ने जगाई नशे के खिलाफ अलख

दूसरी ओर, प्रदेश सरकार के कड़े रुख के बाद दाेनों आइपीएस अधिकारी अभी एक दूसरे के विरुद्ध खुलकर कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं। पूर्व मिस चंडीगढ़ ने इससे पहले डीजीपी यशपाल सिंघल को भी पत्र भेजकर फरियाद की थी।

महिला आयोग से न्याय मांगा, ई-मेल भेजकर रखी अपनी बात

महिला ने हरियाणा के एक पूर्व आइएएस अधिकारी के बेटे अजय भारद्वाज के विरुद्ध दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। भारती अरोड़ा द्वारा अजय को बेकसूर बताने और नवदीप विर्क द्वारा महिला को पीड़ित बताए जाने के बाद दोनों अफसरों की तकरार उजागर हुई। पुलिस महानिदेशक ने डीजीपी क्राइम केपी सिंह को इस मामले की जांच सौंपी हुई है। केपी सिंह ने अभी तक महिला को जांच में शामिल होने के लिए नहीं बुलाया है, जबकि विर्क व भारती द्वारा डीजीपी को भेजे गए पत्रों को आधार बनाकर जांच की जा रही है। केपी सिंह दोनों अफसरों से भी बातचीत करेंगे।

दुष्कर्म पीड़ित महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को भेजी ई-मेल में कहा कि वह पीड़ित है और उसके साथ अन्याय हुआ है। उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। न्याय दिलाने व बात सुनने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग एक बड़ा माध्यम है। महिला ने आरोप लगाया कि महिला आइपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा की इस पूरे मामले में भ्ाूमिका उचित नहीं है।

महिला ने आरोप लगाया कि 23 सितंबर को अदालत में उसके केस की सुनवाई है, जिसे प्रभावित करने के लिए जान बूझकर यह विवाद उछाला गया है।

अजय भारद्वाज के साथ लिव इरिलेशन रिलेशन में नहीं रही, धोखे से हुई शादी

महिला ने शनिवार को कहा कि वह अजय भारद्वाज के साथ कभी लिव इन रिलेशनशिप में नहीं रही। उसकी अजय से धोखा देकर शादी कराई गई थी। इस मामले में नवदीप सिंह विर्क और भारती अरोड़ा के बीच चल रहा विवाद राजनीतिक रूप से भी तूल पकड़ता जा रहा है।

नवदीप विर्क।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट आने की बात कही है, लेकिन इनेलो और कांग्रेस ने विवाद को सरकार की कमजोरी से जोड़ा है। डीजीपी (क्राइम) केपी सिंह ने जांच शुरू कर दी, लेकिन इस संबंध में वह मीडिया से बातचीत नहीं कर रहे हैैं।

यह भी पढ़ें : अपनों के धोखे से दुखी बुजुर्ग दंपती ने श्मशान को बनाया बसेरा

विवाद का कारण बनी दुष्कर्म पीडि़त महिला ने पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल को मानहानि के नोटिस की वह प्रति रजिस्टर्ड डाक के जरिए भिजवाई है, जो उसने आइपीएस भारती अरोड़ा को भेजी थी। महिला के अनुसार पुलिस महानिदेशक से अनुरोध किया गया है कि वह स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए भारती अरोड़ा से इस नोटिस का जवाब मांगें और स्थिति साफ करने को कहें।

महिला ने फिलहाल जांच अधिकारी की ओर से जांच में शामिल होने का कोई बुलावा आने से इनकार किया है, लेकिन उसने बताया कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कहने का प्रयास करेंगी। महिला ने स्पष्ट किया कि वह कभी भी अजय भारद्वाज के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में नहीं रही। उसके साथ धोखे से शादी करने का नाटक रचा गया, जिसकी सजा वह भुगत रही है।

महिला ने अरोड़ा को विर्क की ओर से आए ई-मेल को भी पूरी तरह से आधिकारिक बताया है। महिला के अनुसार जिस ई-मेल के आधार पर भारती अरोड़ा अपने कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क पर आरोप लगा रही है, उस मेल की प्रति मुझे में भी थी, जिसमें अरोड़ा से कहा गया है कि किसी भी महिला या गवाहों को बुलाने से पहले नोटिस देना जरूरी है। ई-मेल में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।

महिला ने कहा कि मैैंने कभी भी अपने पहले पति या अजय भारद्वाज को दुष्कर्म के केस में नहीं फंसाया, बल्कि मेरे खुद के साथ धोखा हुआ है। भारती अरोड़ा खुद की एसीआर बचाने के लिए आरोप लगा रही है। महिला ने गुडग़ांव के सेक्टर 29 थाने में अजय भारद्वाज के विरुद्ध दर्ज धोखाधड़ी के एक केस का हवाला देते हुए जांच अधिकारी को धमकाने के आरोप भी सार्वजनिक किए हैैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.