Agniveer Bharti 2023: हरियाणा में एक नवंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, इन जिलों के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Haryana Agniveer Bharti 2023 हरियाणा के युवाओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है। प्रदेश में एक नवंबर से अग्निवीर की भर्ती शुरू होगी। भर्ती में पंचकूला अंबाला कैथल कुरुक्षेत्र करनाल यमुनानगर और चंडीगढ़ के युवा शामिल होंगे। वहीं सात से 10 नवंबर तक होगी महिला अग्निवीर अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। सेना भर्ती कार्यालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। Agniveer Bharti In Haryana केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निवीर भर्ती योजना के तहत हरियाणा में एक से 10 नवंबर तक राजधानी चंडीगढ़ व छह अन्य जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। पहले से ली गई परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के लिए अंबाला छावनी के खड़गा स्पोर्टस स्टेडियम में भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण फिजिकल एवं मेडिकल का आयोजन किया जाएगा।
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल बीएस बिष्ट ने मंगलवार को बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर जिला एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यर्थी, जो प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शार्ट लिस्ट हुए हैं, भाग ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Delhi To Jhajjar Bus: दिल्ली से झज्जर तक ई-बसें चलाने की तैयारी, महिलाओं को मिल सकती है फ्री यात्रा की सौगात
वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 25 सितंबर को जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की वेबसाइट पर उम्मीदवार वेबसाइट लागिन आईडी से अपना एडमिट कार्ड (Agniveer Bharti Admit Card Download) डाउनलोड कर सकते हैं।
महिला अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती
कर्नल बिष्ट ने बताया कि सात से 10 नवंबर तक इसी स्थल पर हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली तथा चंडीगढ़ की महिला मिलिट्री पुलिस अग्निवीर (Women Agniveer Bharti 2023) अभ्यर्थियों की भी भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। उनके एडमिट कार्ड आगामी एक-दो दिन में जारी कर दिए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।