विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में 582 विलेज नॉलेज सेंटर को मंजूरी, साफ हवा के मामले में फरीदाबाद को 14वां स्थान; पढ़ें राज्य के करेंट अफेयर्स

Published: Fri, 30 Oct 2026 04:23 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिनमें 582 विलेज नॉलेज सेंटर की स्थापना और राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक को मंजूरी शामिल है।

फोटो एआई टूल की सहायता से बनाई गई है

फोटो एआई टूल की सहायता से बनाई गई है

HighLights

  1. 582 विलेज नॉलेज सेंटर स्थापित करने की घोषणा

  2. फरीदाबाद स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 14वें स्थान पर

  3. राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक को मिली मंजूरी

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में हाल ही में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं और प्रदेश ने कई मामलों में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसी क्रम में इस आर्टिकल के जरिए हम हाल ही में हुए घटनाक्रमों का जिक्र करेंगे और उनके बारे में विस्तार से बात करेंगे। 

सितंबर महीने के शुरुआत में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के बीच एक अहम बैठक की।

इस बैठक में दोनों पक्षों ने शिक्षा, कौशल विकास, आधुनिक कृषि, खेल और पर्यटन में तकनीकी और रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की।

इस मीटिंग का उद्देश्य राज्य के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कौशल और रोजगार के नए अवसर तैयार करना और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का आदान-प्रदान करना रहा।

फरीदाबाद ने हासिल की 14वीं रैंक

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी 'स्वच्छ वायु सर्वेक्षण' की राष्ट्रीय रैंकिंग में हरियाणा के फरीदाबाद शहर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश भर में चौदहवां स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि शहर में प्रदूषण नियंत्रण उपायों, धूल प्रबंधन और वायु गुणवत्ता सुधार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

क्षेत्र मुख्य घटना / तथ्य मुख्य बिंदु
द्विपक्षीय संबंध ऑस्ट्रेलिया के साथ करार शिक्षा, स्किलिंग, खेल और निवेश संवर्धन
दिवस / पर्यावरण 6 सितंबर: अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पिंजौर गिद्ध संरक्षण केंद्र के परिप्रेक्ष्य में विशेष महत्व
ग्रामीण विकास 582 विलेज नॉलेज सेंटर डिजिटल शिक्षा, लाइब्रेरी और ई-सुविधाएं
विधानसभा मानसून सत्र 2024 अंतिम दिन 11 महत्वपूर्ण विधेयक सर्वसम्मति से पारित

अल्पसंख्यक आयोग विधेयक को मंजूरी

सितंबर महीने में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक को औपचारिक मंजूरी दी गई।

इसका उद्देश्य प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों का संरक्षण करना, उनके कल्याणकारी कार्यक्रमों की निगरानी करना और शिकायतों का कम समय में निवारण सुनिश्चित करना है।

  • इसके द्वार अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों को संरक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • अल्पसंख्यकों को सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक स्तर पर मजबूत किया जाएगा।
  • जांच के दौरान आयोग के पास सिविल कोर्ट के समान ही शक्तियां होंगी।
  • आयोग अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर अनुसंधान और अध्ययन कर सकता है।

हरियाणा में बनेंगे 'विलेज नॉलेज सेंटर'

ग्रामीण बुनियादी ढांचे को डिजिटल युग के अनुसार बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 582 विलेज नॉलेज सेंटर (Village Knowledge Centres) स्थापित करने की एलान किया।

इसमें कुल 514 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विलेज नॉलेज सेंटर के जरिए गांवों में उच्च गति की डिजिटल कनेक्टिविटी, युवाओं के लिए ई-लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
  • वहीं, छह सितंबर को पंचकूला में अतंर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस 2026 मनाया गया। इसका उद्देश्य गिद्धों के पारिस्थितिक महत्व और उनकी संख्या में गिरावट के लिए जिम्मेदार खतरों से निपटने को लेकर था।
  • हरियाणा में दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रोजाना प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता बढ़ी है। 1127 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध उपलब्धता के साथ हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
  • हरियाणा ने तीसरे साल भी देश में रक्तदान के मामले में बड़ी भूमिका अदा की। देश में हरियाणा सबसे ज्यादा रक्त दान करने वाला पहला राज्य बना है।

यह भी पढ़ें- दक्षिण हरियाणा में राव इंद्रजीत का सियासी दबदबा कायम, लीडरशिप के लिए फिर क्यों नया चेहरा तलाश रही बीजेपी?