विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंचकूला में 10 वीं का छात्र हुअा ब्लू व्हेल गेम का शिकार, कर ली खुदकुशी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 25 Sep 2017 12:31 PM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2017 12:47 PM (IST)

पंचकूला में ब्‍लू व्‍हेल गेम ने एक छात्र की जान ले ली है। उसके बैग से आत्‍महत्‍या के तरीके के डायग्राम व माेबाइल में ब्‍लू व्‍हेल गेम मिला है।

पंचकूला में 10 वीं का छात्र हुअा ब्लू व्हेल गेम का शिकार, कर ली खुदकुशी
पंचकूला में 10 वीं का छात्र हुअा ब्लू व्हेल गेम का शिकार, कर ली खुदकुशी

जेएनएन, पंचकूला। हरियाणा में भी ब्‍लू व्‍हेल गेम ने एक छात्र की जान ले ली है। पंचकूला का एक 10वीं का छात्र इस खूनी गेम का शिकार हुआ है। 17 साल के इस छात्र ने अपने घर में गले में फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। इस घटना से शहर में हडकंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह चंडीगढ़ के सेक्‍टर आठ स्थित डीएवी स्‍कूल का छात्र था।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्‍टर आठ स्थित डीएवी स्कूल का छात्र करण ठाकुर पिछले कुछ दिनों से गुमसुम और सबसे कटा-कटा सा रहता था। लेकिन, परिजनों का उस पर ध्‍यान नहीं गया। शनिवार को वह पंचकूला के सेक्‍टर चार स्‍िथत अपने घर पर था। इसी दौरान उसने गले में फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। 

यह भी पढ़ें: ...तो हनीप्रीत ने खाई थी गुरमीत राम रहीम को बर्बाद करने की कसम !

करण ठाकुर के परिजन सूरज के अनुसार, तत्‍काल आत्‍महत्‍या करने के कारण का पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस को सूचना दरी गई और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविवार शाम को जब करण के सामान की जांच की तो उस में कुछ डायग्राम मिले। इनमें आत्महत्या के तरीके बताए गए थे।

छात्र की काॅपी में बनाए गए डायग्राम।

पुलिस ने अौर छानबीन की तो उस के मोबाइल में ब्लू व्हेल गेम पाई गई। डायग्राम के अनुसार उसने आत्महत्या का तरीका फंदा लगा कर को चुना। ब्‍लू व्‍हेल गेम के कारण आत्‍महत्‍या का हरियाणा खास कर पंचकूला में यह पहला मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: हनीप्रीत के पॉवरफुल होते ही बदल गया डेरा में सिस्टम,पुरुषों का वर्चस्‍व तोड़ा