विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलवल में रिश्वत लेते RPF के ASI पर गिरी गाज, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:11 AM (GMT+05:30)

पलवल में रेलवे बैरियर से मोटरसाइकिल टकराने के मामले में आरपीएफ के एएसआई विक्रम सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।      

पलवल में तीन लाख की रिश्वत मांगने वाला आरपीएफ एएसआई गिरफ्तार ( फोटो स्रोत : जागरण)

पलवल में तीन लाख की रिश्वत मांगने वाला आरपीएफ एएसआई गिरफ्तार ( फोटो स्रोत : जागरण)

HighLights

  1. आरपीएफ एएसआई विक्रम सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार।

  2. मोटरसाइकिल छुड़वाने और सजा से बचाने को मांगी रिश्वत।

  3. कुल तीन लाख में से 2.97 लाख पहले ही वसूल चुका था।

अंकुर अग्निहोत्री, पलवल। रेलवे बैरियर से मोटरसाइकिल टकराने के मामले में वाहन छुड़वाने और सजा से बचाने के नाम पर तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले आरपीएफ (RPF) के एएसआई (ASI) को एसवी एंड एसीबी फरीदाबाद की टीम ने गिरफ्तार किया है।

आरोपित को शेष तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया। उसकी पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है। वह मथुरा जिले के कोसी कलां स्थित आरपीएफ पोस्ट पर तैनात था।

तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई..

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल होडल के पास रेलवे क्रॉसिंग के बूम बैरियर से टकरा गई थी। आरोप है कि इस मामले में मोटरसाइकिल छुड़वाने और उसे दोषसिद्ध होने से बचाने के नाम पर एएसआई विक्रम सिंह ने तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपित उससे पहले ही 2.97 लाख रुपये वसूल चुका था और शेष तीन हजार रुपये देने के लिए दबाव बना रहा था।

...जब आरोपी को किया गया रंगे हाथों गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद एसवी एंड एसीबी फरीदाबाद के इंचार्ज निरीक्षक विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपित को शिकायतकर्ता से तीन हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- 'कहीं सड़क हादसों का कारण ना बन जाएं आवारा पशु...', अब इन पर लगाम लगाने में जुटा गुरुग्राम नगर निगम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।