पलवल में बेटी के लिए दवा लेने निकली मां की दर्दनाक मौत, NH-19 पर तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला हेमलता की मौत हो गई। ...और पढ़ें

सड़क हादसे में हेमलता की मौत हो गई। फोटो: फाइल
HighLights
पलवल में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बाइक से महिला की मौत।
36 वर्षीय हेमलता की टक्कर के बाद मौके पर मौत हुई।
पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शहर के बस स्टैंड के पास बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सल्लागढ़ की रहने वाली हेमलता के रूप में हुई है। कैंप थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मृतक की शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को हेमलता अपनी आठ साल की बेटी नैना के लिए गुरु नानक अस्पताल से दवाई लेने जा रही थीं। राष्ट्रिय राजमार्ग पार करते समय एक तेज़ रफ्तार बाइक के चालक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिलने पर किठवाड़ी पुल चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद सरकारी अस्पताल में मृतका के भाई दाताराम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसारपुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच सहायक उप-निरीक्षक विनोद कुमार को सौंपी गई है। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- पलवल में नाबालिग लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते युवक का अपहरण कर की मारपीट, केस दर्ज
यह भी पढ़ें- पलवल में 70 लाख के सरिया लूट मामले में दो बदमाश गिरफ्तार, फर्जी अधिकारी बनकर की थी वारदात
