पलवल में 23 और 29-30 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर बैठेंगे बीएलओ, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लेंगे दावे-आपत्तियां
पलवल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 हेतु 23, 29 और 30 अगस्त को विशेष अभियान चलेगा। इन तिथियों ...और पढ़ें

दावे और अपत्तियां लेंगे बीएलओ। फोटो: सांकेतिक
HighLights
पलवल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026
23, 29, 30 अगस्त को मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दावे-आपत्तियां प्राप्त होंगी
जागरण संवाददाता,पलवल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए रविवार 23 अगस्त तथा शनिवार 29 अगस्त व रविवार 30 अगस्त को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं।
इन तिथियों को शनिवार एवं रविवार होने के बावजूद सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे और पात्र नागरिकों से मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार के दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
विशेष अभियान दिवसों पर बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे तथा मतदाता सूची में नाम, विवरण अथवा अन्य प्रविष्टियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज करेंगे।
जिले के नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों रविवार 23 अगस्त तथा शनिवार 29 अगस्त व रविवार 30 अगस्त को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन करें और यदि नाम दर्ज कराने, नाम अथवा विवरण में संशोधन या किसी अन्य प्रविष्टि से संबंधित कोई दावा अथवा आपत्ति हो तो उसे बीएलओ के समक्ष प्रस्तुत करें।
