पलवल में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गहराया संकट, गुस्साए लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन
पलवल में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जिले में व्यापक बिजली संकट गहरा गया है। कई इलाकों में आपूर्ति ठप ...और पढ़ें
-1792734067178_m.webp)
पलवल में छाया अंधेरा। जागरण
HighLights
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पलवल जिले में गहराया बिजली संकट।
होडल, हथीन शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप।
गुस्साए लोगों ने आगरा चौक पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का जिले में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
होडल और हथीन शहर बिजली संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली नहीं आने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घंटों बिजली गुल रहने से परेशान लोग सड़कों पर उतरने के साथ सबस्टेशनों का घेराव कर रहे हैं।
लोगों ने जाम खोल दिया
बिजली कटौती से नाराज न्यू कॉलोनी के लोगों ने देर रात आगरा चौक पर जाम लगा दिया। इससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर डीएसपी नरेंद्र खटाना मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। उनके आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। इसके बाद रात करीब साढ़े 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
हड़ताल के चलते जिले में बिजली संकट गहराता जा रहा है। आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और कई इलाकों में लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें- अंधेरे में डूबे हरियाणा के कई शहर, 24 अक्टूबर तक ब्लैकआउट; बिजली कर्मियों की हड़ताल से मचा हाहाकार
