विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरा मेले में फायरिंग, बाल-बाल बचा कार्यकर्ता; ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:52 AM (IST)

पलवल के बंचारी गांव में दशहरा मेले के दौरान पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग हुई, जिसमें एक मेला कार्यकर्ता घायल ...और पढ़ें

फायरिंग के बाद बाल-बाल बचा कार्यकर्ता

फायरिंग के बाद बाल-बाल बचा कार्यकर्ता

HighLights

  1. दशहरा मेले में पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग।

  2. मेला कार्यकर्ता राहुल को गोली के छर्रे लगे, सिर पर वार।

  3. ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी योगेश को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

जागरण संवाददाता, पलवल। बंचारी गांव के दशहरा मेले में मंगलवार रात को उस समय अफरातफरी मच गई जब रंजिश के चलते युवकों ने फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में मेला कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए, वहीं ग्रामीणों की सूझबूझ से एक आरोपित मौके पर ही दबोच लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बंचारी गांव का रहने वाला राहुल उर्फ दशहरा मेले में कार्यकर्ता के रूप में अपनी ड्यूटी निभा रहा था। तभी योगेश अपने साथियों के साथ आया और कट्टे से राहुल पर फायरिंग कर दी।

दूसरा कारतूस भरने से पहले ही पकड़ा गया

गोली चलते ही राहुल ने तुरंत बचाव किया और जब तक योगेश कट्टे में दूसरा कारतूस भरता, उससे पहले ही सतर्क राहुल ने हिम्मत दिखाते हुए उसे दबोच लिया। खुद को घिरता देख योगेश ने कट्टे के बट्ट से राहुल के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। हमले के दौरान राहुल को गोली के कुछ छर्रे भी लगे हैं।

गोली की आवाज सुनते ही मेले में भगदड़ मच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एकजुट होकर मुख्य आरोपित योगेश को दबोच लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और मौके पर मौजूद पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें- पलवल के हुचपुरी में दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन युवक नामजद

यह भी पढ़ें- पलवल में साइबर ठगों का आतंक: गैस बिल और क्रेडिट कार्ड KYC के नाम पर लाखों की ठगी