विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलवल में पार्किंग के नाम पर दबंगई, तिपहिया खड़ा करने को लेकर जमकर हुई मारपीट; समय पर नहीं पहुंची पुलिस

Published: Sat, 19 Sep 2026 11:29 PM (IST)

पलवल के श्री बलदेव छठ मेले में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहाँ तिपहिया खड़ा ...और पढ़ें

पलवल में पार्किंग के नाम पर दबंगई। (वीडियो ग्रैब)

पलवल में पार्किंग के नाम पर दबंगई। (वीडियो ग्रैब)

जागरण संवाददाता,पलवल। श्री बलदेव छठ मेले में शनिवार को मेले के बाहर संचालित पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। पार्किंग के सामने तिपहिया खड़ा करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पार्किंग संचालकों ने महिलाओं और युवकों के साथ मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिपहिया खड़ा करने को लेकर वाहन चालक और पार्किंग संचालकों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई।

आरोप है कि इसके बाद पार्किंग संचालकों ने महिलाओं और युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा और मेले में आए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोगों का कहना है कि मेले में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अन्य लोग पहुंचे थे। ऐसे में पार्किंग स्थल के आसपास विवाद और मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। लोगों के अनुसार, विवाद के दौरान मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नहीं दिखाई दी।

उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंचती तो स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सकता था।

अव्यवस्थित पार्किंग से पहले भी परेशानी

मेले के बाहर पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि पार्किंग का संचालन व्यवस्थित तरीके से नहीं होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तिपहिया खड़ा करने जैसे मामूली विवाद का मारपीट तक पहुंच जाना पार्किंग व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है।

लोगों ने प्रशासन से मेले के बाहर पार्किंग व्यवस्था की जांच कराने, पार्किंग संचालकों के व्यवहार पर निगरानी रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में गणेश विसर्जन का विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों से घरों में घुसकर हमला

यह भी पढ़ें- नंदा देवी यात्रा मार्ग पर दो गांवों के बीच विवाद, छह लोग घायल, एक ऋषिकेश एयरलिफ्ट