पलवल, होडल और हथीन के लोगों के लिए अच्छी खबर; 63 करोड़ रुपये से 50 सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ
पलवल जिले में 50 सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए 63 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई ...और पढ़ें

जिले की 50 सड़कों के निर्माण एवं सुधार से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
50 सड़कों के निर्माण/सुधार के लिए टेंडर पूरा।
कुल 63.78 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
नवंबर में वर्क ऑर्डर, फिर शुरू होगा निर्माण।
अंकुर अग्निहोत्री, पलवल। जिले में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले की 50 सड़कों के निर्माण एवं सुधार से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब नवंबर में संबंधित एजेंसियों को वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। इसके बाद इन सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा। सड़कों के निर्माण में कुल 63 करोड़ 78 लाख 8 हजार रुपये की राशि खर्च होगी।
किन गांवों में होंगे विकास कार्य?
इस योजना के तहत पलवल, होडल और हथीन क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाले मार्गों के साथ प्रमुख सड़कों से संपर्क मार्गों को भी शामिल किया गया है। सड़कों के निर्माण और सुधार से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने, किसानों को कृषि उपज मंडियों तक पहुंचाने और स्थानीय लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
प्रमुख सड़कों पर होगा काम
योजना में पलवल-अलावलपुर-मोहना रोड और मोहना से कटेसरा मार्ग जैसे प्रमुख रास्ते शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली-मथुरा रोड से खटेला, होडल से डकोरा, बांसवा से शाहपुर होते हुए उत्तर प्रदेश सीमा तक, बिघुड़ी से उत्तर प्रदेश सीमा, बहीन से लोहिना तथा हथीन से लखनाका सहित कई मार्गों को भी सूची में जगह दी गई है।
इसके अतिरिक्त डीघोट से रुंधी, आसोता से सेलोटी, नगला ब्राह्मण से लाडियाका, बघोला से जनौली और दिल्ली-मथुरा रोड से मंडकौल वाया देवली जैसे मार्ग भी प्रस्तावित कार्यों में शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण एवं सुधार से संबंधित गांवों के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलने की उम्मीद है।
नवंबर में जारी होंगे वर्क ऑर्डर
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रितेश यादव ने बताया सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नवंबर में एजेंसियों को वर्क आर्डर जारी किए जाने हैं। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हालांकि, प्रत्येक सड़क पर अलग-अलग राशि खर्च होगी। जिले में सड़क सुधार से संबंधित इन कार्यों के पूरा होने पर ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
इन सड़क मार्गों का होगा निर्माण
- दिल्ली-मथुरा रोड से खटेला
- होडल से डकोरा
- औरंगाबाद के लिए संपर्क मार्ग
- बांसवा से शाहपुर होते हुए उत्तर प्रदेश सीमा तक
- बिघुड़ी से उत्तर प्रदेश सीमा तक
- होडल रेलवे स्टेशन तक संपर्क मार्ग
- लिखी से दराना
- खिरबी तक संपर्क मार्ग
- अजीजाबाद से गुंडवास रोड
- लिखी से घसेरा वाया एलनाबाद संपर्क मार्ग
- औरंगाबाद से गेहलाब तक (0 से 3.60 किमी)
- बोराका से डाडका
- होडल रोड से अंधोप/अली ब्राह्मण रोड, गांव डाडका में (अंधोप से डाडका तक)
- काशीपुर से भरतगढ़
- डकोरा से खेरला फ्रेशरपुर
- दिल्ली-मथुरा रोड से खुसरपुर नंबर 2
- डकोरा के अकरपुर तक संपर्क मार्ग
- अयानगर तक संपर्क मार्ग
- पुरानी दिल्ली-मथुरा रोड से भवन कुंड होते हुए पीएसआर रोड तक
- रेलवे स्टेशन संपर्क मार्ग
- गांधी आश्रम तक संपर्क मार्ग
- डीघोट से रुंधी
- आसोता से सेलोटी
- नगला ब्राह्मण से लाडियाका
- लोहागढ़ तक संपर्क मार्ग
- पलवल-घोड़ी रोड से सुजवाड़ी
- नगला लिखी सिंह तक संपर्क मार्ग
- चिवारी से अलावलपुर
- पलवल-घोड़ी रोड से चिरवाड़ी
- अंधरोला तक संपर्क मार्ग
- हथीन से लखनाका
- मलई तक संपर्क मार्ग
- मलई से अलावलपुर रोड
- मलई से लखनाका रोड
- भुडपुर से खिलूका
- बाहिन से लोहिना
- अंधोप से नगला सभा
- नूंह-पलवल रोड से जोहर खेड़ा रोड
- जोगीपुर से हथीन रोड (8 से 20 किमी)
- हथीन-जोगीपुर रोड से मथेपुर
- पलवल-हथीन-उटावड़ रोड से रायपुर
- बामनोला जोगी से टिकरी ब्राह्मण
- कलसाड़ा तक संपर्क मार्ग
- खोकियाका से पुथली संपर्क मार्ग
- नूंह-पलवल रोड से अकबरपुर नाटोल वाया रिब्बर (0 से 3.99 किमी)
- पलवल-अलावलपुर-मोहना रोड
- मोहना से कटेसरा
- डाडोता तक संपर्क मार्ग (0 से 0.30 किमी)
- बघोला से जनौली रोड
- दिल्ली-मथुरा रोड से मंडकोला वाया देवली
यह भी पढ़ें- पलवल में अभी भी पराली जला रहे किसान, घटनाओं को नहीं पकड़ पा रहा HARSAC एप; कृषि विभाग के दावों पर उठ रहा सवाल
