विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलवल में वैगनार कार से 49 पेटी अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:23 AM (GMT+05:30)

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो पलवल ने मितरोल गांव के पास एक वैगनार कार से 49 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पलवल में वैगनार कार से 49 पेटी अवैध शराब जब्त ( फोटो स्रोत : जागरण )

पलवल में वैगनार कार से 49 पेटी अवैध शराब जब्त ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. 49 पेटी अवैध शराब वैगनार कार से बरामद।

  2. हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो पलवल की कार्रवाई।

  3. मितरोल गांव के पास दो युवक गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, पलवल। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो पलवल की टीम ने मितरोल गांव के नजदीक अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक वैगनार कार से 49 पेटी शराब बरामद की है।

मामले में पुलिस ने दो युवकों को मौके पर काबू कर उनके विरुद्ध हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

अवैध शराब का करते थे धंधा..

मामले के बारे में जानकारी देते हुए ब्यूरो के थाना प्रभारी नवीन मोर ने बताया कि सोमवार रात एएसआई विनय दहिया अपनी टीम के साथ मितरोल गांव के नजदीक गश्त और अपराध रोकथाम के लिए मौजूद थे।

इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि खटैला गांव निवासी विनोद और आदित्य मिलकर अवैध शराब का धंधा करते हैं और सफेद रंग की वैगनार कार में अवैध शराब लेकर आ रहे हैं।

49 पेटी शराब की बोतल बरामद

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ ही देर में पलवल की ओर से आती हुई वैगनार कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर कार से कुल 49 पेटी शराब की बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों आरोपित शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सके। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर कार व शराब को कब्जे में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में ट्रैक्टर माफिया का आतंक, सड़कों पर मलबा डंपिंग से जनजीवन अस्त व्यस्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।