Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Palwal Crime: तंबू में सो रही लड़की को माता-पिता के सामने उठा ले गए बदमाश, एक महीने बाद पुलिस से मांगी मदद

    By Ankur AgnihotriEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 02:25 PM (IST)

    Palwal Crime हरियाणा के पलवल शहर थाना क्षेत्र में माता-पिता के सामने एक लड़की के अपहरण मामले में एक माह बीत जाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। लड़की के माता-पिता का कहना है कि आरोपित उनकी बेटी लौटाने का झूठा झांसा दे रहे थे।

    Hero Image
    माता-पिता के सामने बेटी का अपहरण, एक माह बाद मुकदमा दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)

    पलवल, जागरण संवाददाता। Palwal Crime: हरियाणा के पलवल शहर थाना क्षेत्र में माता-पिता के सामने एक लड़की के अपहरण मामले में एक माह बीत जाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। लड़की के माता-पिता का कहना है कि आरोपित उनकी बेटी लौटाने की बात कहते रहे, मगर अभी तक भी उसे बंधक बनाकर रखा गया है। अब एक माह बाद शहर थाना पुलिस ने मामले में 11 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान नंबर की गाड़ी से आए थे अपराधी

    शहर थाना प्रभारी रेनू देवी के अनुसार मामले में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शहर थाना स्थित तंबू लगाकर रहता है और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। बीती 31 अगस्त, 2022 को वह अपने परिवार के साथ तंबू में सो रहा था। उसी दौरान रात के करीब डेढ़ बजे राजस्थान नंबर की एक गाड़ी आई। गाड़ी में भरतपुर (राजस्थान) के गांव आजादनगर के रहने वाले सुनील पुत्र जयदान, नरेश, निक्की, विक्की, मोनू मौजूद थे।

    य़ह भी पढ़ें- Palwal News: महिला को अगवा नशीला पदार्थ पिलाया, फिर किया दुष्कर्म, भाई को भी पीटा

    माता-पिता के साथ की मारपीट

    आरोपितों ने उनके तंबू में घुसकर उसकी बेटी को जबरदस्ती उठा लिया और ले जाने लगे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह और उसकी पत्नी गांव आजादपुर गए और आरोपितों से उनकी पुत्री को देने की गुहार लगाई। इस पर ममता पुत्री जयदान, साहिल, मंजू, रामवती ने उनसे 15 दिन का समय मांगा। मगर उनकी पुत्री को वापस नहीं किया गया। आरोपित लगातार उन्हें समय देते रहे। अब आरोपितों ने पुत्री को वापस करने से मना कर दिया है। आरोपितों ने कहा है कि वह उसकी पुत्री की शादी सुनील से करवाएंगे।

    यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर फायरिंग करने वाली महिलाएं गिरफ्तार, गाजियाबाद के बाद पलवल KMP एक्सप्रेस-वे बना जश्न का नया ठिकाना

    comedy show banner
    comedy show banner