विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह को 340 करोड़ का बड़ा तोहफा, सोहना चौक पर बनेगा 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर; सालों पुराने जाम से मिलेगी मुक्ति

Published: Mon, 02 Nov 2026 04:34 PM (IST)

नूंह के सोहना चौक पर छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से वर्षों पुरानी यातायात जाम की समस्या खत्म होगी। ...और पढ़ें

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति। जागरण

ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति। जागरण

HighLights

  1. सोहना चौक पर छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा।

  2. 340.78 करोड़ की लागत से 2.75 किमी लंबा कॉरिडोर।

  3. नूंह-अलवर मार्ग पर यातायात जाम से मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, नूंह। नूंह में सोहना चौक पर छह लेन का एलिवेटिड कारिडोर बनने से वर्षाें से यातायात जाम की समस्या दूर होगी, बल्कि दिल्ली और गुरुग्राम से नूंह-अलवर, तावड़ू, पटौदी, पलवल और मथुरा की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही आसान हाोगी।

सोहना चौक गुरुग्राम, नूंह और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाला प्रमुख यातायात केंद्र है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में निजी वाहनों के अलावा बस, ट्रक और व्यावसायिक वाहन गुजरते हैं।

दिल्ली-गुरुग्राम से आने वाले वाहनों को नूंह-अलवर की तरफ जाना हो या तावड़ू से पटौदी और पलवल की ओर निकलना हो, सोहना चौक पर यातायात के दबाव का सामना करना पड़ता है।

कई बार वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों का घंटों समय बर्बाद होता है। रोजका मेव में आएमटी बना हुआ है, यहां पर रोजाना मालवाहक वाहन जाम में फंस जाते थे, लेकिन एलिवेटिड कारिडोर बनने से 2.75 किमी एरिया में वाहन बगैर रुके सीधे गुजर जाएंगे।

इसके निर्माण पर 340. 78 करोड़ की लागत आएगी। कारिडोर बनने के बाद समय की बचत होगी, वाहनों को जाम के झाम से निजात मिल जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से एलिवेटिड पुल बनाने के लिए हरी झंडी मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

स्थानीय निवासी विकास, ज्ञान चंद, रफीक अहमद के अनुसार कई वर्षों से यहां पर चौक पर अक्सर जाम बन लगने से परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। इसके बनने की खबर से सभी लोग खुश है, वाहन अब जाम से बच सकेंगे, तथा जल्द ही अपने गणत्व पर पहुंचेंगे।

डिजाइन और डीपीआर पहले ही हो चुकी है तैयार

परियोजना का डिजाइन और डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) पहले ही तैयार की जा चुकी है। अब मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण संबंधी आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। तावड़ू बाइपास की योजना को भी इस विकास कार्य के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष उठाया था मामला

सोहना-तावड़ू के विधायक तेजपाल तंवर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तावड़ू रैली के दौरान भी इस परियोजना की मांग उठाई थी। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर एलिवेटेड पुल निर्माण का आग्रह किया था।

विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि सोहना चौक पर जाम की समस्या वर्षों पुरानी है। क्षेत्र के लोगों की इस मांग को उन्होंने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष उठाया था। अब परियोजना को मंजूरी मिलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

एलिवेटेड पुल के निर्माण से सोहना के साथ गुरुग्राम और नूंह क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम होगा। तावड़ू बाइपास की योजना भी इसमें शामिल है और आगामी प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- नमो भारत रैपिड रेल Vs एलिवेटेड पुल: फरीदाबाद में एक ही रूट पर दो बड़े प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाई इंजीनियरिंग चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।