BJP को ‘भारत जलाओ पार्टी’ बताने वाली कांग्रेसी को उसी के महिला मोर्चा में जिम्मेदारी; नियुक्ति पर उठे सवाल
मनीता गर्ग, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करते हुए भाजपा को 'भारत जलाओ पार्टी' कहा था, अब भाजपा महिला मोर्चा की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बन गई हैं।

मनीता गर्ग को भाजपा महिला मोर्चा में मिली जिम्मेदारी। फोटो: जागरण
जागरण संवाददाता, तावड़ू। राजनीति में दल बदलने और नेताओं की बयानबाजी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा पर हमले करने वाली मनीता गर्ग को अब उसी पार्टी में में शामिल हो गई हैं।
उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
BJP को 'भारत जलाओ पार्टी' कहा था
बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व कांग्रेस नेत्री मनीता गर्ग ने सोहना-तावड़ू विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रोहतास खटाना के समर्थन में गांव-गांव प्रचार करते हुए उनके पति आशीष गर्ग और जेठ मनीष गर्ग ने भारतीय जनता पार्टी को भारत जलाओ पार्टी तक कहा था।
अब मनीता गर्ग को भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चा की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद स्थानीय लोगों के बीच सवाल खड़े होने लगे हैं कि आखिर वरिष्ठ नेतृत्व ने किस आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।
लोग सवाल कर रहे हैं कि चुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ सार्वजनिक रूप से तीखी बयानबाजी करने वाली नेत्री को पार्टी में इतनी अहम जिम्मेदारी देने से पहले उनके पुराने राजनीतिक रुख पर विचार किया जाना चाहिए था।
प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर उठ रहे सवाल
स्थानीय स्तर पर हरियाणा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रिचा पाहवा और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के फैसले को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
अब देखना होगा कि भाजपा नेतृत्व इन सवालों पर क्या रुख अपनाता है और इस नियुक्ति के पीछे क्या राजनीतिक समीकरण चल रहे हैं।
बता दें कि 2024 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार की एकतरफा लहर थी। सरकार बनने की आशंका को देखते ही उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था। इस संबंध में पूर्व चेयरपर्सन मनीता गर्ग से सवाल किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।