नूंह में पति-बच्चे के साथ जा रही थी महिला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत
नूंह में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो ...और पढ़ें

जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
HighLights
नूंह में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत।
पति मोहब्बत और दो साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, नूंह। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति मोहब्बत और दो वर्ष का बच्चा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक महिला राहिला 30 वर्ष नई गांव की रहने वाली है।
जानकारी के अनुसार, महिला का नाम राहिला है। वह पति और बच्चे के साथ सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और बच्चा भी घायल हुए हैं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ और ट्रक चालक की लापरवाही की क्या भूमिका रही, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
