विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह में ACB ने बिछाया जाल, मेडिकल कालेज के डीन कार्यालय का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published: Tue, 27 Oct 2026 04:30 PM (IST)

नूंह में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मेडिकल कॉलेज के डीन कार्यालय के सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

डीन कार्यालय का सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार, जागरण

डीन कार्यालय का सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार, जागरण

HighLights

  1. नूंह मेडिकल कॉलेज सहायक 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार।

  2. एसीबी ने अतिरिक्त ड्यूटी हाजिरी के बदले पकड़ा।

  3. डीन कार्यालय के सकरुद्दीन पर भ्रष्टाचार का मामला।

जागरण संवाददाता, नूंह। प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की नूंह सब-यूनिट ने बलिदानी हसन खान राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में तैनात एक सहायक को 22 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान सकरुद्दीन के रूप में हुई है। वह मेडिकल कालेज के डीन कार्यालय में सहायक के पद पर तैनात है।

हाजिरी के बदले मांग रहा था रिश्वत

एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सकरुद्दीन उससे छह दिनों की अतिरिक्त ड्यूटी की हाजिरी पूरी करने के बदले 22 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की नूंह सब-यूनिट ने मामले की जांच की और नियमानुसार रिश्वत पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपित को शिकायतकर्ता से 22 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक कार्यालय में हड़कंप मच गया।

एसीबी ने आरोपित के खिलाफ गुरुग्राम स्थित राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाने में मामला दर्ज कराया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, भ्रष्टाचार के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तावड़ू में 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- फ्री में सरसों का बीज मिलना शुरू, नूंह में बारिश की मार झेलने वाले किसानों को बड़ी राहत