नूंह की मंडियों में बाजरे की बंपर आवक, अब तक 37 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा की हुई खरीद
उपायुक्त अखिल पिलानी ने नूंह की मंडियों में बाजरे की खरीद, उठान और भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश ...और पढ़ें
-1793010739619_m.webp)
नूंह में बाजरा खरीद ने पकड़ी रफ्तार। (File Photo)
HighLights
उपायुक्त ने बाजरा खरीद, उठान, भुगतान में तेजी के दिए निर्देश।
नूंह मंडियों में 37,737 मीट्रिक टन बाजरे की बंपर खरीद हुई।
किसानों को गेट पास, माप-तोल, भुगतान में न हो परेशानी।
जागरण संवाददाता, नूंह। जिले की मंडियों में बाजरे की बंपर आवक हो रही है। जिले की पांचों अनाज मंडियों में कुल 37,737 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद दर्ज की गई है। जिले की अनाज मंडियों में बाजरा खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के साथ किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों को गेट पास बनवाने, फसल की खरीद, माप-तोल और भुगतान तक किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
तावड़ू मंडी में सर्वाधिक मीट्रिक टन बाजरे की खरीद
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि 25 अक्टूबर 2026 तक जिले की पांचों अनाज मंडियों में कुल 37,737 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद दर्ज की गई है।
मंडीवार आंकड़ों के अनुसार तावड़ू मंडी में 14,967.90 मीट्रिक टन, पुन्हाना में 11,110.10 मीट्रिक टन, फिरोजपुर झिरका में 9,655.40 मीट्रिक टन, नूंह में 1,710.80 मीट्रिक टन तथा पिनगवां मंडी में 292.80 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है।
25 अक्टूबर को कितने मीट्रिक टन की खरीद?
उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि 25 अक्टूबर को जिले में कुल 9.50 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई। इसमें तावड़ू मंडी में 4 मीट्रिक टन और फिरोजपुर झिरका मंडी में 5.50 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद शामिल है।
'खरीदे गए बाजरे का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए और किसानों को उनकी फसल का भुगतान निर्धारित समयसीमा के अनुसार मिले। खरीद प्रक्रिया से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।'
अखिल पिलानी, उपायुक्त नूंह
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में बाजरा बेचने आए किसानों की बढ़ी आफत, टोकन के लिए लग रहीं लंबी कतारें; समय और पैसे की बर्बादी
यह भी पढ़ें- कासगंज: बाजरा के लिए खोले 14 खरीद केंद्र, किसानों को MSP 2900 Rs/क्विंटल मिल रहा भाव
